फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Bike collided with RTA's car coming to oil workshop

तेल डलवाने वर्कशॉप आ रही आरटीए की गाड़ी से टकराई बाइक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 04 Jul 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Bike collided with RTA's car coming to oil workshop
भिवानी। औद्योगिक सेक्टर में वर्कशॉप के समीप तेल डलवाने जा रही आरटीए की गाड़ी से दो बाइक सवार टकरा गए। हादसा बाइक सवारों में रेस लगाने के दौरान हुआ बताया जा रहा है। इस हादसे में तीन युवकों को गंभीर चोटें आई हैं। जिन्हें उपचार के लिए नागरिक अस्पताल लाया गया, जहां से उन्हें पीजीआई रेफर कर दिया वहीं मामले की सूचना औद्योगिक पुलिस थाने में भी दी गई है।
विज्ञापन

सोमवार शाम को कीर्ति नगर से औद्योगिक सेक्टर की वर्कशॉप की तरफ जाने वाली मुख्य सड़क पर कुछ युवा बाइकों से रेस लगा रहे थे। इसी दौरान आरटीए की गाड़ी भी वर्कशॉप में तेल डलवाने के लिए आ रही थी। आरटीए की गाड़ी की एक युवक की बाइक से टक्कर हो गई। इसके बाद जब गाड़ी थोड़ी आगे बढ़ी तो दूसरी बाइक से भी टकरा गई। इस सड़क हादसे में दोनों बाइकों पर सवार तीन युवकों को गंभीर चोटें आई। जिन्हें नागरिक अस्पताल लाया गया। जहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया वहीं घायल युवकों के परिजनों को भी सूचना दी गई। मामले की जानकारी औद्योगिक पुलिस थाना में भी दी गई। दरअसल वर्कशॉप रोड पर अक्सर युवा खाली सड़क होने की वजह से बाइकों की दौड़ लगाते हैं। इसी वजह से सोमवार को भी यह हादसा हो गया।
विज्ञापन

अस्पताल चौकी इंचार्ज परमजीत सिंह ने बताया कि उनके पास कीर्तिनगर के समीप सड़क हादसे में दो युवकों के घायल होने की सूचना आई है। जिनमें एक युवक निलेश व दूसरा अभिषेक है। इन्हें रोहतक पीजीआई रेफर किया गया है। वहीं इस संबंध में औद्योगिक पुलिस थाना में आगामी कार्रवाई के लिए सूचना दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed