फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Bhiwani: Youth went to gym on first day took Pre Workout supplement and died on coming home

सावधान: जानलेवा हो सकता ज्यादा सप्लीमेंट, पहले दिन जिम गए युवक ने लिया प्री-वर्कआउट, घर आते ही हुई मौत

Fri, 10 Mar 2023 04:40 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Fri, 10 Mar 2023 04:40 PM IST
सार

मृतक के पिता सत्यनारायण ने बताया कि उसकी दो संताने थी। बड़ा बेटा निखिल था। वीरवार शाम करीब छह बजे निखिल अपने दोस्त चिन्नू के साथ जिम में गया था। जिम में चिन्नू ने निखिल को प्रीवर्कआउट सप्लीमेंट दिया। इसके बाद करीब रात साढ़े सात बजे जब वह घर पर आया तो वह कमरे में जाकर लेट गया।

विज्ञापन
Bhiwani: Youth went to gym on first day took Pre Workout supplement and died on coming home
मृतक निखिल का फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिम में पहली बार गए युवक ने वर्कआउट से पहले प्री-वर्कआउट सप्लीमेंट लिया, इसके बाद घर लौटने पर उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान सराय चौपटा निवासी निखिल (27) के रूप में हुई है। परिजनों ने निखिल के दोस्त पर प्री-वर्कआउट सप्लीमेंट में कुछ मिलाने का शक जाहिर किया है और पुलिस से शिकायत देकर जांच की मांग की है। पुलिस ने मृतक के पिता सत्यनारायण के बयान पर पोस्टमार्टम कार्रवाई की। पुलिस इस मामले में आगामी कार्रवाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर करेगी। पुलिस ने सप्लीमेंट को अपने कब्जे में ले लिया है।

विज्ञापन


वर्कआउट से पहले दोस्त ने दिया था प्री-वर्कआउट सप्लीमेंट, परिजनों ने पुलिस से जांच की मांग की
मृतक के पिता सत्यनारायण ने बताया कि उसकी दो संतान थी। बड़ा बेटा निखिल था। वीरवार शाम करीब छह बजे निखिल अपने दोस्त चिन्नू के साथ जिम में गया था। जिम में चिन्नू ने निखिल को प्री-वर्कआउट सप्लीमेंट दिया। इसके बाद करीब रात साढ़े सात बजे जब वह घर पर आया तो वह कमरे में जाकर लेट गया। निखिल ने परिजनों को बताया कि उसके मन में घबराहट हो रही है व उसका उल्टी करने का मन हो रहा है।
विज्ञापन


इसके बाद परिजन उसे नागरिक अस्पताल में लेकर आए। जहां चिकित्सकों ने कुछ समय बाद उसे मृत घोषित कर दिया। इस बारे में सूचना शहर थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम करवाने के लिए नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया। शुक्रवार सुबह पुलिस ने मृतक के पिता के बयान दर्ज किए और शव का पोस्टमार्टम करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। इस मामले में पुलिस ने 174 सीआरपीसी के तहत कार्रवाई की है। पुलिस आगामी कार्रवाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजन, दोस्त पर सप्लीमेंट में कुछ मिलाने का यू जता रहे शक

मृतक के परिजनों ने बताया कि निखिल कंस्ट्रकशन का काम करता था। इससे पहले वह कभी भी जिम में नहीं गया था। जबकि उसकी चिन्नू के साथ करीब दस माह पहले ही दोस्ती हुई थी। वीरवार शाम को निखिल अपने दोस्त चिन्नू के साथ जिम गया था। जिम में चिन्नू ने उसे प्री-वर्कआउट सप्लीमेंट दिया और निखिल को बताया कि यह खाने के बाद उसे मन में मचलाहट होगी व उल्टी करने का मन करेगा। घर आने के बाद निखिल के साथ सब कुछ ज्यो का त्यो हुआ। यह बाद मरने से पहले निखिल ने अपने पिता को बताई।

10 माह पहले हुई थी निखिल की शादी
मृतक का परिजन राकेश, शुभम इत्यादि ने बताया कि निखिल तीन भाई-बहन थे। इनमें से निखिल की छोटी बहन की करीब पांच वर्ष पहले ही मौत हो चुकी है। जबकि दूसरा भाई को उसके चाचा ने गोद पर ले रखा है। निखिल की करीब दस माह पहले ही शादी हुई थी और उसकी अभी कोई संतान भी पैदा नहीं हुई है। जबकि उसके पिता लकवाग्रस्त है। निखिल कंस्ट्रकशन का काम करता था और घर में आर्थिक रूप से माता-पिता का इकलौता सहारा था। लेकिन, इस घटना ने माता-पिता से उनकी आंखों का तारा के साथ-साथ एकलौता सहारा भी छीन लिया। परिजनों ने पुलिस से इस मामले में गहनता से जांच की मांग की है।

उप निरीक्षक उमेद सिंह, शहर थाना, भिवानी।

पुलिस को सराय चौपटा निवासी एक युवक की मौत होने की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लिया और शुक्रवार को पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। पोस्टमार्टम कार्रवाई मृतक के पिता सत्यनारायण के बयान पर की गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।

विशेषज्ञ सलाह

जल्दी बॉडी बनाने के चक्कर में युवा बिना किसी डॉक्टर या डायटिशियन की सलाह के सप्लीमेंट या स्टेरॉयड लेना शुरू कर देते है। ऐसा बिल्कुल नहीं करना चाहिए। ऐसे करने से स्वास्थ्य पर भी दुष्प्रभाव पड़ सकता है। युवाओं से अपील है कि वे पौष्टिक आहार का सेवन करें और प्राकृतिक खाद्य सामग्री को ही प्राथमिकता दें।- डॉ. रघुवीर शांडिल्य, सिविल सर्जन।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed