फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Bhiwani's daughter Himanshi Girdhar will march past with the band on Rajpath playing trumpet

Haryana: भिवानी की बेटी हिमांशी गिरधर ट्रंपेट बजाते हुए राजपथ पर बैंड के साथ करेगी मार्च पास्ट

Sun, 15 Jan 2023 09:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 15 Jan 2023 09:39 PM IST
सार

भिवानी की बेटी हिमांशी गिरधर पिलानी के बिरला बालिका विद्यापीठ में 11वीं में पढ़ रही है। इस सूचना पर परिजनों में खुशी की लहर दौड़ गई। हिमांशी ट्रंपेट पर 37 धुने बजा लेती हैं। 

विज्ञापन
Bhiwani's daughter Himanshi Girdhar will march past with the band on Rajpath playing trumpet
हिमांशी गिरधर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

गणतंत्र दिवस के मौके पर हरियाणा के भिवानी की बेटी हिमांशी गिरधर दिल्ली के राजपथ पर ट्रंपेट बजाते हुए बैंड के साथ मार्च पास्ट करेगी। हिमांशी पिलानी के बिरला बालिका विद्यापीठ में 11वीं कक्षा में पढ़ाई कर रही है। उसका चयन बैंड के मार्च पास्ट दल में होने की सूचना के बाद भिवानी में उसके परिजनों में भी खुशी की लहर दौड़ गई है। बेटी देश के गणतंत्र दिवस में सबसे बड़े उत्सव में अपनी प्रस्तुति देकर जिले व प्रदेश का गौरव भी बढ़ाएगी। 

विज्ञापन


हिमांशी गिरधर के पिता जोनी गिरधर ने बताया कि उसके बड़ी बेटी हिमांशी व छोटा बेटा शिवम गिरधर है। उसका छोटा बेटा चौथी कक्षा में पढ़ता है जबकि हिमांशी पिलानी के बिरला बालिका विद्यापीठ में 11वीं कक्षा की पढ़ाई कर रही है।
विज्ञापन


हिमांशी के पिता जोनी गिरधर का अपना कपड़े का कारोबार है। भिवानी निवासी जोनी का कहना है कि उसकी बेटी शुरुआत से ही पढ़ाई में काफी होशियार रही है और उसकी एनसीसी के साथ संगीत में काफी रुचि थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रंपेट पर 37 धुने बजा लेती हैं हिमांशी
जोनी का कहना है कि उसकी बेटी हिमांशी ट्रंपेट पर 37 धुने बजा लेती हैं। उसकी बेटी को संगीत का काफी शौक है यही वजह है कि वह स्कूल के बैंड में शामिल हुई है। स्कूल का एनसीसी बैंड गणतंत्र दिवस में शामिल होगा। उनका स्कूल 1960 से लेकर लगातार 26 जनवरी को दिल्ली में होने वाले समारोह में शामिल होता आ रहा है। 


एक माह से दिल्ली में कर रही तैयारी
हिमांशी की माता नीरु गिरधर का कहना है कि उसकी बेटी एक माह से दिल्ली में रहकर बैंड की तैयारी कर रही है। बैंड में करीब 51 छात्राएं शामिल होंगी। उसकी बेटी अभ्यास के दौरान और अधिक निखार ला रही है। उसकी बेटी बैंड पर 37 धुनों का अभ्यास रखती है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed