फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Bhiwani: Roadways Flying refused to accept DigiLocker documents during checking

Bhiwani: रोडवेज फ्लाइंग ने चेकिंग के दौरान डिजीलॉकर दस्तावेज मानने से किया इन्कार, बाद में मानी गलती

Fri, 03 Nov 2023 09:04 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Fri, 03 Nov 2023 09:04 PM IST
सार

सीएम विंडो में शिकायत की तो रोडवेज फ्लाइंग टीम में शामिल अधिकारियों को गलती का अहसास हुआ। देवराला-ओबरा के बीच रोडवेज भिवानी डिपो की फ्लाइंग ने डिजीलॉकर से आधार कार्ड को अमान्य किया था। 

विज्ञापन
Bhiwani: Roadways Flying refused to accept DigiLocker documents during checking
digilocker - फोटो : amar ujala

विस्तार

रोडवेज भिवानी डिपो की फ्लाइंग को डिजीलॉकर के दस्तावेज मानने से इन्कार करना भारी पड़ा। सीएम विंडो में हुई शिकायत के बाद रोडवेज फ्लाइंग अधिकारियों को अपनी गलती का अहसास हुआ। इस मामले में रोडवेज फ्लाइंग अधिकारियों के लिखित में अपनी गलती स्वीकारने के बाद उनका पीछा छूटा।

विज्ञापन


दरअसल, भिवानी डिपो की रोडवेज उड़नदस्ते की टीम ने देवराला-ओबरा के बीच रोडवेज बसों की जांच के दौरान 20 जुलाई 2022 को एक रोडवेज बस की चेकिंग की थी। इस बस में सवार एक व्यक्ति आधी टिकट लेकर यात्रा कर रहा था। आधार कार्ड मांगने पर यात्री ने अपना आधार कार्ड मोबाइल में डिजीलॉकर के माध्यम से दिखाया। रोडवेज अधिकारियों को डिजीलॉकर का कोई ज्ञान नहीं था, इसलिए यात्री के साथ रोडवेज अधिकारियों की इसी बात को लेकर बहस हो गई।
विज्ञापन


पीड़ित ने मामले की शिकायत सीएम विंडो पर कर दी। इसके बाद रोडवेज के उच्चाधिकारियों ने इस संबंध में रोडवेज अधिकारियों को निर्देशित किया कि डिजीलॉकर का दस्तावेज पूरी तरह से मान्य है। इसके बाद सीएम विंडो की शिकायत पर रोडवेज फ्लाइंग में शामिल अधिकारियों ने लिखित में इस संबंध में माफी मांगी और भविष्य में इस तरह की गलती दोबारा नहीं होने देने का भी विश्वास दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


डिजीलॉकर एक विश्वसनीय और अति सुरक्षित प्रणाली है। इसके जरिये कोई भी व्यक्ति अपने निजी दस्तावेजों को पूरी तरह से सुरक्षित रख सकता है। ऐसे दस्तावेज अगर यात्रा के दौरान कोई यात्री दिखाता है तो मेरा मानना है कि ये पूरी तरह से मान्य है। -डॉ. नेत्रपाल खत्री, डिपो महाप्रबंधक, भिवानी डिपो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed