{"_id":"682cb335bdcdc145c50d5def","slug":"bhiwani-police-launched-a-special-search-operation-for-illegal-immigrants-living-in-india-bhiwani-news-c-125-1-bwn1002-134356-2025-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: अवैध रूप से भारत में रह रहे प्रवासियों के लिए भिवानी पुलिस ने चलाया विशेष सर्च अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: अवैध रूप से भारत में रह रहे प्रवासियों के लिए भिवानी पुलिस ने चलाया विशेष सर्च अभियान
Tue, 20 May 2025 10:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Tue, 20 May 2025 10:22 PM IST
विज्ञापन
दादरी रोड स्थित डंपिंग प्वाइंट के सामने झुग्गी झोपड़ी क्षेत्र सर्च अभियान चलाते पुलिसकर्मी।
भिवानी। भारत-पाकिस्तान के बीच पिछले दिनों हुए तनाव के बाद अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों को भारत से बाहर भेजने के लिए कार्रवाई शुरू हो गर्ई है। इसी के तहत मंगलवार सुबह भिवानी पुलिस की पांच टीमों ने दो जगह झुग्गी झोपड़ियों में छापे मारे। इसमें 40 संदिग्ध लोगों के दस्तावेज चेक किए गए, जिसके बाद 9 व्यक्तियों के आधार कार्ड मैच नहीं होने के चलते उन्हें पूछताछ के लिए थाना ले जाया गया।
भिवानी के दादरी रोड स्थित डंपिंग प्वाइंट के सामने वाली की झुग्गी झोपड़ी क्षेत्र व तोशाम रोड स्थित डाबर कॉलोनी क्षेत्र में मंगलवार सुबह पुलिस की पांच टीमें बनाकर छापामार कार्रवाई की गई। इस दौरान पुलिस ने संदिग्ध लोगों के आधार कार्ड व बायोमेट्रिक चेक करने के लिए स्थानीय प्रशासन की तरफ से तीन ऑपरेटर भी लिए हुए थे।
एसएचओ सत्यनारायण ने बताया कि मंगलवार सुबह अवैध रूप से भारत में रह रहे संदिग्ध लोगों की पहचान के लिए यह छापामार कार्रवाई की गई है। कोई अपनी पहचान को छिपाकर रह रहा है, ऐसे व्यक्तियों की जांच की जा रही है। उन्होंने जांच के दौरान 9 व्यक्तियों को पूछताछ के लिए बुलाया है। इन व्यक्तियों के आधार कार्ड अन्य राज्यों से ट्रांसफर हुए थे।
विज्ञापन
इनके मोबाइल पर ओटीपी प्राप्त नहीं हो रहे। ऐसे में इस संदिग्ध की जांच गहनता से की जाएगी और जिनकी नागरिकता भारतीयता होना स्पष्ट नहीं हो पाया तो उन्हें कानून अनुसार वे जिस जिस देश के है, वहां भेज दिया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि इस प्रकार की कार्रवाई के दौरान शरारती तत्वों के ऐसे स्थानों पर छिपे होने की आशंका होती है, परंतु कार्रवाई के दौरान किसी भी व्यक्ति ने जगह छोड़कर भागने का प्रयास नहीं किया और शांतिपूर्ण तरीके से कार्रवाई की गई है।
-- -- -
संदिग्ध लोगों के संबंध में पुलिस हेल्पलाइन पर दें सूचना
शहर थाना पुलिस एसएचओ सत्यनारायण ने आमजन से यह भी अपील की कि सुरक्षा से जुड़े किसी भी मामले को लेकर आमजन को सतर्क रहना चाहिए। किसी पर तथा संदिग्ध व्यक्ति की नागरिकता के संदेह होने पर पुलिस हेल्पलाइन को सूचना देनी चाहिए। विदेश से आकर कोई व्यक्ति अगर गलत तरीके से उनके क्षेत्र में ठहरा हुआ है तो इसकी सूचना देना नागरिक का दायित्व बनता है।