फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   bhiwani news, wheat, seed, farmer

धक्का-मुक्की के बाद किसानों को मिले गेहूं के बीज

Sat, 12 Nov 2016 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 12 Nov 2016 01:00 AM IST
विज्ञापन
bhiwani news, wheat, seed, farmer

विज्ञापन
भिवानी में गेहूं की बिजाई करने के लिए अनाज मंडी में बीज लेने पहुंच रहे किसानों को धक्का-मुक्की व घंटों लाइन में लगे रहने के बाद बीज के कट्टे मिल पा रहे है। सुबह नौ बजे से ही हैफेड कार्यालय के बाहर किसानों की लंबी लाइन लगने से रोजाना आने वाले अलग-अलग किस्मों के गेहूं के बीज हाथों-हाथ बिक रहे हैं।

ऐसे में स्टॉक खत्म होने से पहले बीज खरीदने के लिए दूर-दराज क्षेत्र से किसान सवेरे आठ-नौ बजे ही वितरण केंद्र पर पहुंच रहे हैं। शुक्रवार को हैफेड कार्यालय में डीबीडब्लयू-17 व डब्ल्यूएच-711 बीज के 500 बैग तीन घंटे में खत्म हो गए। लेट किसानों को बिना बीज लिए ही वापस लौटना पड़ा। गौरतलब है कि सरकार की ओर से किसानों को सब्सिडी पर बीज उपलब्ध कराया जा रहा हैं। 1200 रुपये के चालीस किलो वाले बैग को 800 रुपये में किसानों को दिया जा रहा है। एक किसान को बीज के अधिकतम पांच बैग ही दिए जा रहे हैं। कार्यालय प्रवक्ता सतबीर ने बताया कि किसानों को तुरंत बीज उपलब्ध कराया जा रहा है। सभी किसानों के पास 500-1000 रुपये के नोट होने के कारण खुल्ले रुपयों न होने से थोड़ी परेशानी हो रही है।
विज्ञापन


खुल्ले रुपये न होने से दिए जा रहे चायपत्ती के पैकेट
गेहूं के बीज खरीदने आ रहे किसानों को खुल्ले रुपये न होने के कारण काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। आईडी प्रूफ के साथ 500-1000 रुपये के नोट लिए जाने के बाद खुल्ले रुपये न होने पर बकाया राशि की जगह चायपत्ती के पैकेट दिए सौंपे जा रहे है। देवसर निवासी किसान रमेश ने बताया कि उसने दो बैग गेहूं के बीज व दो कट्टे डीएपी के खरीदे। चार हजार रुपये देने पर बकाया 300 रुपये की जगह दो पैकेट चायपत्ती दे दी है। मना किया तो बोले खुल्ले रुपये ले आओ।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब मंगलवार को ही मिलेंगे बीज
शनिवार, रविवार व सोमवार को सरकारी अवकाश होने के कारण बीज खरीदने के लिए किसानों को मंगलवार तक इंतजार करना होगा। तीन दिन की छुट्टी के कारण मंगलवार को बीज खरीदने के लिए किसानों के बीच जमकर मारामारी रहेगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed