फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   bhiwani news, two, department, fight, half, city, in dark

दो विभागों की लड़ाई, अंधेरे में आधा दर्जन कॉलोनी

Sat, 17 Sep 2016 01:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 17 Sep 2016 01:37 AM IST
विज्ञापन
bhiwani news, two, department, fight, half, city, in dark
स्ट्रीट लाइट - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी में नगर परिषद और बिजली विभाग की खींचतान की वजह से शहर की आधा दर्जन से ज्यादा कॉलोनियों में अंधेरा पसरा है। इन कॉलोनियों की स्ट्रीट लाइट सही कंडीशन में हैं, लेकिन तार के अभाव में इनका कनेक्शन नहीं हो पा रहा है। तार की खरीद कौन करेगा, इस बात को लेकर नगर परिषद व बिजली निगम के अधिकारी पशोपेश में हैं। मामला सीएम विंडो तक भी जा चुका है, पर अभी तक लोगों को कोई राहत नहीं मिल पाई है।
विज्ञापन


पिछले पांच महीनों से नागरिक अंधेरे में रहने को विवश हैं। विगत अप्रैल माह में बिजली निगम इन कॉलोनियों में पिलर बॉक्स लगाए गए थे। अनेक जगह लोहे के पोल हटाकर वहां सीमेंट के खंभे लगाए गए। इस दौरान बिजली कर्मचारियों ने गलियों में लगी स्ट्रीट लाइटों के कनेक्शन हटा दिए। तार भी अपने साथ ही ले गए। अब ये हटायहे गए तार कौन लगाएगा। नगर परिषद या फिर बिजली निगम। दो विभागों के बीच विभिन्न कॉलोनियों के लोग फंसे है। नगर परिषद अधिकारियों का कहना है कि इस बारे में बिजली निगम अधिकारियों से बातचीत की जा रही है और जल्द ही तारों की खरीद के लिए टेंडर छोड़े जाएंगे।
विज्ञापन


विकास नगर, विजय नगर में ठप है स्ट्रीट लाइट
ज्यादा समस्या विकास नगर में है। यहां काफी गलियों में स्ट्रीट लाइट होने के बावजूद अंधेरा है और लोग इसकी बार-बार शिकायत कर चुके हैं। इसके अलावा एमसी कॉलोनी, जैन चौक चौकी क्षेत्र, विजय नगर, डीसी कॉलोनी, विजय नगर, हनुमान ढाणी क्षेत्र, पार्क कॉलोनी, नेहरू पार्क, दादरी गेट से कौंट रोड मार्ग की दो-तीन कॉलोनियों, पटेल नगर, भीम स्टेडियम मार्ग में समस्या बनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बार-बार दी शिकायत, नहीं हो रही सुनवाई
स्ट्रीट लाइटों की समस्या के कारण लोग परेशान है। नगर परिषद अधिकारियों के अलावा सीएम विंडो पर भी शिकायत दी, मगर कोई सुनवाई नहीं हुई। विकास नगर कॉलोनी के राजेंद्र, सतीश, ताराचंद ने बताया कि स्ट्रीट लाइटों की शिकायत दी हुई है मगर अभी तक कोई सुनवाई नहीं हो रही। वार्ड 30 से निवर्तमान पार्षद के पति विरेंद्र टोनी ने बताया कि उनके वार्ड की पार्क कॉलोनी, डीसी कॉलोनी, रामनगर, जगत कॉलोनी की स्ट्रीट लाइट खराब है। इन सभी कॉलोनियों में 15 से 20 स्ट्रीट लाइटें बंद है। पांच महीने से लगातार शिकायत कर रहे हैं। गवर्नमेंट स्कूल के पास लगी हाई मास्क लाइट भी बंद है।


पिलर बॉक्स व खंभे लगाने के दौरान बिजली निगम के कर्मचारियों ने कुछ जगह स्ट्रीट लाइटों के तार हटा दिए है। इस बारे में बिजली निगम अधिकारियों से बातचीत की जा रही है। इसके अलावा स्ट्रीट लाइटों के तार शार्ट सर्किट से जल जाते है। तार बदलने के लिए जल्द ही तार खरीदे जाएंगे। तार खरीदने के लिए जल्द ही टेंडर छोड़े जाएंगे।
सुंदर सिंह, एमई
नगर परिषद

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed