{"_id":"588e26c74f1c1b313de8041a","slug":"bhiwani-news-truck-hit-bike-student-iti-dead","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार आईटीआई छात्र की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक सवार आईटीआई छात्र की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 29 Jan 2017 11:00 PM IST
विज्ञापन
file image
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भिवानी में ट्रक की टक्कर से बाइक सवार आईटीआई के छात्र की मौत हो गई जबकि मृतका ममेरा भाई घायल हो गया। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ लापरवाही से हादसे का मामला दर्ज कर लिया है।
हादसा शनिवार सायं का है फूलपुरा वासी करीब 23 वर्षीय मनीष अपने ममेरे भाई सतीश के साथ घरेलू कार्य से भिवानी शहर में आ रहा था। जब दोनों ने रोहतक रोड पर राधा स्वामी को पार किया तो पीछे से आए ट्रक ने बाइक को टक्कर मारी और कुचलते हुए निकल गया। हादसे में मनीष व सतीश दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तुरंत उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां उपचार के दौरान मनीष की मौत हो गई। देर सायं शव को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल के शव गृह ले जाया गया। मामले में मृतक के भाई राहुल ने बताया कि उसका बड़ा भाई और मामा का लड़का सतीश घरेलू कार्य से भिवानी गए थे और ट्रक ने पीछे से टक्कर मारी। मनीष आईटीआई का छात्र था। मामले में जैन चौक चौकी से इंचार्ज एसआई धर्मबीर सिंह ने बताया कि ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक मनीष की मौत हुई है। ट्रक चालक मौके से फरार हो गया है। मुकदमा दर्ज कर तलाश की जा रही है।