{"_id":"5888e38a4f1c1bde3bcf4f1c","slug":"bhiwani-news-truck-hit-bike-bike-rider-dead","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, बाइक सवार की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, बाइक सवार की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 25 Jan 2017 11:12 PM IST
विज्ञापन
file image
विज्ञापन
चरखी दादरी के दादरी-बाढड़ा मार्ग पर गांव बरसाना के समीप ट्रक द्वारा बाइक को टक्कर मार दिए जाने से बाइक सवार की मौत हो गई। शव का पोस्टमार्टम दादरी के सिविल अस्पताल में करवाया गया। पुलिस ने परिजनों के बयान पर ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस के अनुसार गांव घिकाड़ा निवासी 40 वर्षीय रमेश प्लंबर का काम था। वह किसी कार्य से बुधवार को बाइक पर सवार होकर बाढड़ा की तरफ जा रहा था। गांव बरसाना के समीप ही पहुंचने पर ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। घटना में रमेश बाइक सहित सड़क पर जा गिरा जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। अन्य वाहन चालकों ने घायल रमेश को दादरी के सिविल अस्पताल में पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने रमेश को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस आईओ बलबीर सिंह ने बताया कि इस संबंध में मृतक के भाई श्रीभगवान की शिकायत पर ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।