फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   bhiwani news, three project, pending, delay, problem

तीन प्रोजेक्ट की लेटलतीफी बनी आफत

Thu, 03 Nov 2016 01:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 03 Nov 2016 01:35 AM IST
विज्ञापन
bhiwani news, three project, pending, delay, problem
लं‌बित - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
शहर के तीन मुख्य प्रोजेक्ट महीनों से लेटलतीफी की जद में हैं। आलम यह है कि जो प्रोजेक्ट तीन साल पहले पूरा हो जाना चाहिए था, वह आज तक लटक रहा है। लेटलतीफी अब आमजन के लिए आफत बन गई है। लोगों के लगातार अधिकारियों से गुहार लगाने, सीएम विंडो की शिकायतों के बावजूद भी हालात कब सुधरेंगे, इसका जवाब किसी के पास नहीं है।

दिनोट गेट से खाखी बाबा मंदिर मार्ग, घंटाघर से सराय चौपटा मार्ग, घंटाघर से रेलवे स्टेशन मार्ग की चार-पांच महीनों से लेटलतीफी आफत बन गुजर रही है। खुदाई के बाद आधे-अधूरे छोड़े गए मार्ग, गड्ढों व लगातार उड़ती धूल से आसपास के दुकानदार, बाशिंदों, राहगीरों का सांस लेना दूभर कर रखा है।
विज्ञापन


विभाग कर्मियों के एक-दो दिन मार्ग की खुदाई, पत्थर डालने आदि व बाद में अघोषित समय तक छुट्टी पर जाने के कारण लोगों को हर रोज परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मार्केट एसोसिएशन, दुकानदार, रहवासियों के बार-बार विभाग अधिकारियों से मिलने पर भी समस्या ज्यों की त्यों बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रोजेक्ट-1: जून में होना था पूरा, आज भी अधर में
दिनोद गेट से खाखी बाबा मंदिर क्षेत्र में जलभराव की समस्या से निपटारे के लिए बनाया जा रहा ड्रेनेज सिस्टम हजारों लोगों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है। इस प्रोजेक्ट का शिलान्यास बीते मार्च महीने में हुआ। बरसात शुरू होने से पहले यह काम पूरा होना था। लेकिन डेडलाइन के बाद यानी गत जून महीने में इस प्रोजेक्ट पर काम शुरू हुआ। जून माह से यह मार्ग बंद रहा, फिर खाखी बाबा मंदिर के पास नाले की चौड़ाई में काम अटका रहा। उसके बाद उसे आधा ही छोड़ दिया गया। खुदाई करने के कारण मार्ग पर उड़ती धूल, बने गड्ढें लोगों के लिए रोजाना परेशानी बनते है। क्षेत्र के लोगों में नजदीक समय मे राहत मिलने की कम उम्मीद है।

प्रोजेक्ट: 2
घंटाघर से सराय चौपटा मार्ग तक सीवर लाइन रिपेयरिंग और सराय चौपटा में पेयजल लाइन डालने का प्रोजेक्ट इतना लंबा खींच गया कि इसके पूरा होने को लेकर लोगों को संदेह होने लगा है। बीते तीन साल से सीवर व पेयजल लाइन के लिए कई बार सड़क खोदी गई। शहर के मुख्य बाजारों में एक घंटाघर मार्केट के दुकानदार गड्ढे व धूल के गुबार से बुरी तरह से परेशान हैं। आधे-अधूरे कार्य व लेटलतीफी होने के कारण दुकानदारों व राहगीरों  को लगातार समस्या से दो-चार होना पड़ता है। वहीं मुख्य मार्ग का सीवर लेवल उंचा होने से बरसाती सीजन में गलियों में जलभराव की स्थिति पैदा हो जाती है।

प्रोजेक्ट-3 नई सड़क के लिए तीन महीने से इंतजार
घंटाघर से वैश्य कॉलेज तक के मार्ग को सीमेंटेड बनाने के लिए लोगों को पिछले तीन महीने से इंतजार कर रहे हैं। कब पूरा होगा, इसके बारे में किसी को नहीं पता। पहले खुदाई के लिए महीने भर का समय निकल गया, उसके बाद काम शुरू किया गया, लेकिन एक साइड का मार्ग की ऊंची लेयर बनाने के बाद से काम फिर से रुका हुआ है। वन-वे मार्ग होने के कारण लगातार जाम, रेत-मिट्टी उड़ने से वाहन चालकों, राहगीरों, दुकानदारों को भारी असुविधा हो रही है। सामान्य अस्पताल, रेलवे स्टेशन, के अलावा राजकीय कन्या स्कूल, वैश्य कॉलेज इसी मार्ग पर होने के कारण मरीजों, विद्यार्थियों को सबसे ज्यादा परेशानी उठानी पड़ रही है।


लेटलतीफी पर बीएंडआर विभाग की सफाई
बीएंडआर विभाग के एक्सईन पीके बागड़ी का कहना है कि घंटाघर से सराय चौपटा मार्ग व दिनोद गेट से खाखी बाबा मंदिर मार्ग के लिए एस्टिमेट बनाकर भेजा हुआ है। स्वीकृत होते ही शीघ्रता से काम शुरू करवा दिया जाएगा। घंटाघर से रेलवे स्टेशन मार्ग का प्रगति पर है। दीपावली पर मजदूरों के छुट्टी जाने पर काम बाधित हुआ। जल्द ही तेजी के साथ काम पूरा कराया जाएगा। अस्पताल में बरसाती पानी न भरे इसके लिए दोनों गेटों पर दो-तीन जालियां लगाई जाएगी, ताकि पानी की निकासी हो सके।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed