{"_id":"575b132d4f1c1b3b0c9c59c8","slug":"bhiwani-news-thirteen-days-milk-give","type":"story","status":"publish","title_hn":"मात्र 13 दिन की बछिया दे रही दूध, बना कौतूहल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मात्र 13 दिन की बछिया दे रही दूध, बना कौतूहल
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jun 2016 12:51 AM IST
विज्ञापन
दूध्ा
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव रोढां में कुदरत का अजब कारनामा सामने आया है, जिसे सुनकर सभी हैरान हैं। शायद ये मेडिकल साइंस में भी अपनी तरह का पहला मामला है, मात्र तेरह दिन की बछिया गांव के लोगों के बीच कौतूहल का विषय बनी हुई है, लोग इसे देवी का अवतार मानकर बछिया को कामधेनु के नाम से पुकार रहे हैं। मौके पर मुआयना करने पहुंचे पशु चिकित्सकों के दल ने भी हैरानी जताई। चिकित्सकों ने बछिया के दूध का स्वाद चखा और बहुत अच्छा बताया।
गांव रोढां निवासी पशुपालक सोमवीर की गाय ने 27 मई की शाम एक बछिया को जन्म दिया। बृहस्पतिवार देर शाम परिवार वालों ने देखा की बछिया के स्तन फूले हुए हैं। आरंभ में शक हुआ की शायद किसी कीड़े के काटने से स्तनों पर सूजन आई हुई है, लेकिन स्तनों को दबाया तो दूध की फुहार फुटी। यह देखकर सोमबीर के परिवार के लोग हैरत में पड़ गए। बात गांव के लोगों के बीच चली गई और सुबह पशु चिकित्सकों को बुलाने का फैसला लिया गया। शुक्रवार सुबह वीएस डॉ. उमेद सिंह के नेतृत्व में जयवीर सिंह वीएलडीए, डॉ. सुनील गिल, डॉ. महाबीर आदि की टीम गांव रोढां पहुंची। चिकित्सकों ने बछिया के स्तनों से न केवल आधा कप दूध निकाला बल्कि दूध का स्वाद भी चखा। ग्रामीण दीवान सिंह, संदीप सिंह, प्रदीप, रामकुमार, सुनील, मुकेश आदि ने बताया कि मात्र 13 दिन की बछिया के दूध देने की यह घटना चमत्कारिक है। ये बछिया अब आस-पास के गांवों में चर्चा का विषय बना हुआ है।
पशु चिकित्सक डॉ. उमेद सिंह ने बताया कि गांव वालों की सूचना के बाद टीम मौके पर पहुंची। वास्तव में यह बछिया दूध दे रही है। आधा कप दूध निकालकर चखा भी है, दूध का टेस्ट अच्छा है। यह प्राकृतिक मामला भी हो सकता है या फिर हार्मोन डिस्टरबेंस का मामला भी हो सकता है।