{"_id":"587bd1fc4f1c1b233aefdf5a","slug":"bhiwani-news-team-electricity-theft","type":"story","status":"publish","title_hn":"निगम की टीम ने एक दिन में पकड़े 449 बिजली चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निगम की टीम ने एक दिन में पकड़े 449 बिजली चोर
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 16 Jan 2017 01:18 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : Demo Pic
भिवानी में बिजली निगम ने रविवार को 34 टीमों का गठन कर बिजली चोरों पर सिकंजा कसा। टीम ने भिवानी व चरखी दादरी सर्कल में छापेमारी कर 449 बिजली चोरों को पकड़ा। बिजली चोरों पर 50 लाख रूपये जुर्माना लगाया।
बिजली विभाग में सीएमडी शत्रुजीत कपूर आईपीसी के आदेशानुसार रविवार को एंटी थेफ्ट डे के रूप में मनाया गया। इस के तहत बिजली चोरों को पकड़ने के लिए भिवानी व चरखी दादरी जिले में 34 टीमों का गठन किया गया। टीमों ने दोनों जिलों में सुबह-सवेरेे ही छापेमारी अभियान चलाया और एक ही दिन में 449 बिजली चोरी के केस पकड़े। इन पर करीब 50 लाख रूपये का जुर्माना किया गया। प्रदेशभर में रविवार को चले एंटी थेफ्ट डे अभियान के तहत भिवानी जिला पूरे दक्षिण हरियाणा बिजली विरतण निगम में टॉप पर रहा। हिसार 445 चोरी के केस पकड़कर दूसरे स्थान पर रहा।
शत्रुजीत कपूर ने सभी सर्कलों को रविवार को 300 चोरी के केस पकड़ने के आदेश दिए थे। भिवानी सर्कल ने न केवल अपने लक्ष्य को पूरा किया बल्कि कहीं ज्यादा बिजली चोरी के केस पकड़े। भिवानी सर्कल के अधीन आने वाले सिटी डिवीजन ने सर्वाधिक 216 चोरी के केस, सब-अर्बन डिवीजन ने 103 व चरखी दादरी डिवीजन ने 130 चोरी के केस पकडे़।
विज्ञापन
बिजली निगम के अधीक्षक अभियंता केसी अग्रवाल ने बताया कि आज का दिन पूरे हरियाणा में एंटी थेफ्ट डे के रूप में मनाया गया और इसी के तहत 449 उपभोक्ताओं को बिजली चोरी करते हुए पकड़ा गया।