{"_id":"586febda4f1c1b0a32158c49","slug":"bhiwani-news-sink-photographer-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"डूबने से हुई थी फोटोग्राफर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डूबने से हुई थी फोटोग्राफर की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Jan 2017 12:41 AM IST
विज्ञापन
file image
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भिवानी की डाबर कॉलोनी के जलघर में मिलने फोटोग्राफर सुनील के शव का शुक्रवार को पीजीआई रोहतक में पोस्टमार्टम करवाया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में साफ हुआ कि फोटोग्राफर की मौत का कारण पानी बना और डूबने से उसकी मौत हुई है। परिजनों को शक है कि फोटोग्राफर को डुबोकर मारा गया। पुलिस ने इस आधार पर मृतक के एक रिश्तेदार की तलाश शुरू कर दी है।
गत 27 दिसंबर को भारत नगर वासी फोटोग्राफर 32 वर्षीय सुनील का शव बृृहस्पतिवार को डाबर कॉलोनी के जलघर के टैंक में मिला था। मृतक के भाई नवीन ने रुपयों के लेन-देन के लिए एक रिश्तेदार पर ही हत्या के आरोप लगाए थे। पीजीआई रोहतक में शुक्रवार को पोस्टमार्टम करवाया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद खुलासा हुआ कि फोटोग्राफर की मौत चोट से नहीं बल्कि डूबने के कारण हुई है। मृतक के भाई नवीन ने बताया कि उसके भाई के चेहरे पर चोट मार रखी है और दांत भी टूटे हुए है। मारपीट करने के बाद टैंक में फेंका गया होगा।
मामले में जैन चौक चौकी इंचार्ज एसआई धर्मबीर सिंह ने बताया कि फोटोग्राफर की मौत चोट से नहीं बल्कि डूबने से हुई है। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। परिजनों ने एक रिश्तेदार पर शक जताया है। उसकी तलाश की जा रही है।