{"_id":"588ba5674f1c1b3e0fcf5d78","slug":"bhiwani-news-second-tarrif-first-tariff-jump-bull","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरी मंजिल पर चढ़ा सांड़, पहली मंजिल से लगाई छलांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरी मंजिल पर चढ़ा सांड़, पहली मंजिल से लगाई छलांग
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 28 Jan 2017 01:24 AM IST
विज्ञापन
मंजिल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भिवानी के घंटाघर से दिनोद गेट मार्ग पर बने एक दो मंजिला भवन की छत पर एक सांड़ चढ़ गया। सांड़ को छत पर देख लोगों में हड़कंप मच गया। सांड़ को नीचे उतारने के लिए गो सेवकों को बुलाया गया। सांड़ को उतारने के प्रयास चल रहे थे, इसी दौरान प्रथम तल से सांड़ ने छलांग लगा दी।
मामला शुक्रवार दोपहर का है। घंटाघर से दिनोद गेट मार्ग पर खाड़ी मोहल्ला की एक गली में बने दो मंजिला मकान की छत पर एक सांड़ चढ़ गया। मकान ठेकेदार धनपत का था। सांड़ को छत पर देख सब हैरान रह गए। सांड़ को उतारने का प्रयास किया तो वह छत पर ही इधर-उधर घुमता रहा। बाद में गोसेवकों को मदद के लिए बुलाया गया। सूचना पर पहुंचे गोरक्षक टीम ने सांड़ को उतारने का प्रयास किया तो प्रथम तल से सांड ने नीचे गली में छलांग लगा दी। मगर गली में तार लटक रहे थे और सांड़ उनमें उलझ गया। कुछ तार टूटे तो कुछ ढीले हुए। मगर तारों के चलते सांड़ बच गया और वह गली में गिरा तो उसे ज्यादा चोट नहीं आई। गली में गिरने के तुरंत बाद सांड़ उठकर भाग गया।