फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   bhiwani news, plastic, factory, industrial, area

प्लास्टिक फैक्ट्री में आग, इंडस्ट्रियल एरिया में हड़कंप

Thu, 28 Apr 2016 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 28 Apr 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
bhiwani news, plastic, factory, industrial, area
आग - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
इंडस्ट्रियल एरिया के प्लास्टिक मैटेरियल फैक्ट्री में देर रात भयंकर आग लग गई। अचानक लगी आग ने देखते ही देखते फैक्ट्री को अपनी जद में ले लिया। सूचना मिलने पर दमकल विभाग की छह गाड़ियां मौके पर पहुंची लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका। आग की भयावहता को देखकर हिसार और दादरी से भी एक-एक गाड़ी फायर ब्रिगेड की बुलानी पड़ी। सभी गाड़ियों ने तीन-तीन राउंड लगाकर करीब सवा चार घंटे बाद काबू पर काबू पाया। आग से करीब 80 लाख का कच्चा माल और 25 लाख की मशीनें जलने का अनुमान लगाया जा रहा है। इसके अलावा फैक्ट्री को भी करीब 20 लाख का नुकसान होना बताया जा रहा है।  
विज्ञापन


देर रात करीब डेढ़ बजे सेक्टर-21 के इंडस्ट्रियल एरिया के प्लॉट नंबर-40 ए में बनी अमर प्लास्टिक फैक्ट्री में अचानक आग लग गई। फैक्ट्री में बार दाना के अलावा नॉन-वूवन और प्लास्टिक का अन्य काम होता था। तेल और प्लास्टिक का सामान होने के कारण आग तेजी से फैली और देखते ही देखते पूरी फैक्ट्री धधक उठी। आग की लपटें दूर-दूर तक दिखाई दे रही थीं। आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की एक के बाद एक आठ गाड़ियां मौके पर पहुंची। शिफ्ट खत्म कर घर जा चुके दमकल कर्मचारियों को भी बुलाया गया और आग बुझाने के प्रयास किया गया। आग काबू में नहीं आते देख हिसार और दादरी से भी एक-एक फायर ब्रिगेड की गाड़ी मंगवाई गई। आठ गाड़ियों एक के बाद एक चक्कर लगाती रही। आग बुझाने के प्रयास सुबह करीब पौने पांच बजे तक चले। मजदूर भी आग बुझाने में मदद करते दिखे। आग पर काबू पाए जाने तक अधिकतर सामान जलकर राख हो गईं। फैक्ट्री की दीवारें भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। बच्चा माल जल और मशीनें भी जल गईं। आग बुझने के बाद दमकल कर्मचारियों, फैक्ट्री के मालिक और मजदूरों ने कुछ राहत की सांस ली। फैक्ट्री मालिक मनोज कुमार ने बताया कि रात को डेढ़ बजे आग लगी और 1:38 पर उनको सूचना मिली। सूचना मिलते ही वे फैक्ट्री पहुंच गए थे। आग से करीब 80 लाख का कच्चा माल जलकर राख हो गया। इसके अलावा करीब 25 लाख की मशीनें भी जल गईं। पूरा प्लांट ही खत्म हो गया। करीब 20 लाख का बिल्डिंग का नुकसान है। यानी आग से करीब सवा करोड़ का नुकसान हुआ है। आग के कारणों का पता नहीं लग पाया है।
विज्ञापन

 
90 हजार लीटर पानी से पाया आग पर काबू
भिवानी दमकल विभाग के पास सात बड़ी और एक छोटी गाड़ी है। आग की सूचना पर तुरंत दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची। आग की भयावहता को देखकर अन्य गाड़ियों को भेजा गया। छुट्टी कर जा चुके फायरमैन को भी बुलाया गया। हिसार और दादरी से एक-एक गाड़ी बुलाई गई, मगर आग काबू में नहीं आई। सभी गाड़ियाें ने तीन-तीन चक्कर लगाए और करीब 90 हजार लीटर पानी का प्रयोग आग बुझाने में किया गया। मामले में फायर ऑफिसर संजय मलिक ने बताया कि आग भयानक थी। इस कारण भिवानी की छह गाड़ियों के अलावा हिसार और दादरी से एक-एक गाड़ी बुलानी पड़ी। रात करीब डेढ़ बजे लगी आग पर सुबह करीब पांच बजे ही काबू पाया जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
इंडस्ट्रियल एरिया में मचा हड़कंप
अमर प्लास्टिक फैक्ट्री में धधकी आग से इंडस्ट्रियल एरिया में हड़कंप मच गया। अन्य फैक्ट्रियों पर आग लगने का खतरा मंडराने लगा। ऐसे में अन्य फैक्ट्रियों के मालिक और मजदूर भी रात को ही फैक्ट्री पहुंच गए थे। सभी लोग अपनी सुरक्षा के इंतजाम करते देखे गए।  

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed