फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   bhiwani news, panchayat committee election, bjp

भाजपा की रेखा बनीं भिवानी पंचायत समिति की प्रधान

Thu, 17 Mar 2016 12:15 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला
ब्यूरो अमर उजाला Updated Thu, 17 Mar 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
bhiwani news, panchayat committee election, bjp
पंचायत समिति - फोटो : अमर उजाला
तीखी नोंक झोंक के बीच हुए भिवानी पंचायत समिति प्रधान पद के चुनाव में जीत भाजपा की रेखा शर्मा को मिली। उन्होंने 16 वोट हासिल करते हुए अपने प्रतिद्वंद्वी विकास को दो वोट से मात दी। उपाध्यक्ष पद पर 15 वोट के साथ विनोद विजयी रहे।
विज्ञापन


एक बार रद होने के बाद बुधवार को बीडीपीओ कार्यालय में भिवानी पंचायत समिति प्रधान व उपाध्यक्ष पद के के लिए चुनाव हुआ। चुनाव के लिए समिति सदस्य सुबह 10 बजे ही पहुंचना शुरू हो गए थे। सुबह 11 बजे कार्रवाई शुरू हुई। उस समय तक 28 समिति सदस्य मतदान केंद्र में मौजूद थे और एक सदस्य एक्सीडेंट में घायल होने के कारण एंबुलेंस में मतदान केंद्र के बाहर। दोपहर 12 बजे 30वां समिति सदस्य मतदान केंद्र पर पहुंचा। चुनाव अधिकारी एसडीएम सतपाल सिंह ने सभी समिति सदस्यों को चुनाव के बारे में जानकारी दी। सभी की सहमति नहीं होने के कारण चुनाव कराने का निर्णय लिया गया। सबसे पहले सभी सदस्यों ने अपने-अपने उम्मीदवार के नाम फार्म में भरकर दिए। इसके लिए आधे घंटे का समय सदस्यों को दिया गया। प्रधान पद के लिए दो उम्मीदवार वार्ड छह से रेखा शर्मा और वार्ड 10 से विकास कुमार का नाम लाया गया। सभी सदस्यों ने उप प्रधान के लिए बाद में आवेदन करने की बात कही। एसडीएम की देखरेख में ईवीएम मशीन से मतदान हुआ। उपाध्यक्ष पद के लिए छह उम्मीदवारों ने आवेदन किया मगर बाद में तीन ने नाम वापस ले लिए।
विज्ञापन


मतदान के बाद उम्मीदवारों की मौजूदगी में बंद कमरे में मतगणना हुई। जिसमें तिगड़ाना से रेखा शर्मा ने 16 वोट हासिल कर जीत हासिल की। उनके प्रतिद्वंद्वी विकास को 14 वोट मिले। उपाध्यक्ष पद के चुनाव में मानहेरू वासी विनोद कुमार को 15 वोट मिले। उनके प्रतिद्वंद्वी कृष्ण कुमार को 12 वोट मिले। रेखा रानी के जीतने की सूचना बाहर आते ही उनके समर्थक झूम उठे। मिठाइयां बांटी गई और फूल मालाओं से जीत की बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उम्मीदवारों तोड़ने के आरोप के बाद हुआ झगड़ा
पंचायत समिति अध्यक्ष पद के चुनाव से पूर्व मतदान केंद्र के बाहर ही दोनों पक्ष उलझ गए। दोनों पक्षों में तीखी नोंक-झोंक हुई। हंगामा हुआ तो सुरक्षा के लिए तैनात पुलिस ने भी दौड़ लगाई। दोनों पक्षों को अलग करते हुए समिति सदस्यों के दो नजदीकियों को मतदान केंद्र से बाहर किया। लोगों को मतदान केंद्र से बाहर किया। उसके बाद भी समिति सदस्यों में कहासुनी हुई। मतदान से पहले दो गुटों में बंटे समिति सदस्य एक-दूसरे के सदस्यों से संपर्क साध अपने पक्ष में करने का प्रयास करते नजर आए। मतदान के बाद कुछ समिति सदस्यों ने कुछ अन्य पर धोखा देने के भी आरोप लगाए।

मुकाबला रहा भाजपा बनाम भाजपा
पंचायत समिति के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष चुनाव में मुकाबला भाजपा बनाम भाजपा में रहा। अध्यक्ष बनी रेखा शर्मा बवानीखेड़ा विधायक बिशंबर वाल्मीकि समर्थित बताई जा रही है। वहीं दूसरे नंबर पर रहे दिनोद वासी विकास जनस्वास्थ्य मंत्री के नजदीकी है। उपाध्यक्ष बने विनोद कुमार भी जनस्वास्थ्य मंत्री के नजदीकी है। विजेताओं का मतदान केंद्र के बाहर भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष मुकेश गौड़ ने फूल मालाओं से स्वागत किया और भाजपा जिंदाबाद के नारे लगे।


चलने लायक नहीं, फिर भी मतदान के लिए पहुंची उम्मीदवार
वार्ड नौ से पंचायत समिति सदस्य बबली देवी बीते शनिवार को राजस्थान के हनुमानगढ़ में हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गई। उन्हें हाथ, पांव में गंभीर चोट आई है और वह चलने में असमर्थ है। इसके बावजूद उन्हें एंबुलेंस के माध्यम से मतदान केंद्र पर लाया गया। उनकी जगह उनके प्रतिनिधि को मतदान करने की चुनाव अधिकारियों ने अनुमति नहीं दी। जिसके बाद स्ट्रेचर पर ही उन्हें मतदान केंद्र के अंदर लाया गया। अंदर मशीनों की सेटिंग बदलकर मतदान करवाया गया। इसके बाद कागजी कार्रवाई एंबुलेंस में पूरी करवाते हुए उनके हस्ताक्षर लिये गए। हालत ज्यादा खराब होने के कारण वे सिर्फ अध्यक्ष पद के लिए मतदान कर चली गई और उपाध्यक्ष पद के लिए 29 ही उम्मीदवारों ने मतदान किया।

सभी को साथ लेकर विकास कार्य करवाए जाएंगे। यह अकेले मेरी जीत नहीं बल्कि हम सब की जीत है।
रेखा देवी, नवनिर्वाचित अध्यक्ष, भिवानी पंचायत समिति

प्रधान पद
उम्मीदवार        प्राप्त मत
रेखा रानी        16
विकास कुमार    14
उपाध्यक्ष
विनोद कुमार        15
कृष्ण कुमार        12
कमलेश        02
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed