फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   bhiwani news, municiapl council election, voter list, not prepared, elction, declare

नगर परिषद चुनाव : मतदाता सूची तैयार नहीं, चुनाव का हो गया ऐलान

Thu, 15 Dec 2016 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 15 Dec 2016 12:50 AM IST
विज्ञापन
bhiwani news, municiapl council election, voter list, not prepared, elction, declare
नोटबंदी के बाद पहली बार उपचुनाव - फोटो : self

विज्ञापन
भिवानी में मतदाता सूची फाइनल हुए बिना ही शहर की सरकार चुनने की तैयारी हो गई है। बुधवार को यहां मतदाता सूची की आपत्तियों की सुनवाई हो रही थी और उसी समय चंडीगढ़ में चुनाव का ऐलान हो रहा था। अगले महीने आठ जनवरी को होने वाले चुनाव में अनुमानित एक लाख 21 हजार मतदाता शहर की सरकार चुनेंगे। चुनाव की घोषणा के साथ ही तैयारियां शुरू हो गई है और 31 वार्डों में चुनाव लड़ने के इच्छुक उम्मीदवार भी सक्रिय हो गए है।

नए साल में शहर वासियों को शहर के विकास के लिए नई सरकार मिलेगी। पिछले 11 महीनों से चल रहा नगर परिषद चुनाव का इंतजार खत्म होने को है। चुनाव की प्रक्रिया 15 दिसंबर से शुरू हो जाएगी। शहर की नई वार्डबंदी हुई है तो इस बार नए वार्ड के साथ लोग मतदान करेंगे। अधिकतर वार्डों का नंबर बदल गया है तो कॉलोनियां भी बदल गई है। अब लोग नई वार्डबंदी के साथ मतदान करेंगे। करीब एक लाख 21 हजार मतदाता 31 वार्डों के पार्षद पद के लिए मतदान करेंगे।
विज्ञापन


मतदाता सूची को लेकर असमंजस
चुनाव की घोषणा हो चुकी है मतदाता सूची अभी तक तय नहीं। जिला प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि अगले तीन-चार दिन में इसे फाइनल कर दिया जाएगा मगर चुनाव लड़ने के इच्छुक उम्मीदवारों, मतदाता में मतदाता सूची को लेकर असमंजस की स्थिति है। मन में अनेक सवाल उठ रहे है। उम्मीदवार नगर परिषद अधिकारियों, प्रशासनिक अधिकारियों से फोन कर इस बारे में जानकारी ले रहे है। कब उन्हें मतदाता सूची मिलेगी। क्या-क्या त्रुटियां दूर की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


20 हजार मतदाताओं का नहीं हुआ समाधान
नई वार्डबंदी में दर्जनभर कॉलोनियों को शहर की सीमा से बाहर कर दिया गया। दो रोज पहले भी तीन-चार कॉलोनी के लोगों ने मतदान का अधिकार छीने जाने का आरोप लगाते हुए रोष जताया था। अब भी इन मतदाताओं को मतदाता सूची से बाहर ही रखा गया है। अब लग रहा है कि इन मतदाताओं को मतदान का मौका नहीं मिलेगा। इनमें रोहतक रोड की फ्रेंड्स कॉलोनी, पीपली वाली जोहड़ी लाइन पार व पहले की कुछ कॉलोनियां, ढाणा रोड की एक कॉलोनी, देवनगर, सिटी स्टेशन लाइन पार की कॉलोनी शामिल है।

यह रहेगा चुनाव का शेड्यूल
21 से 27 दिसंबर        नामांकन प्रक्रिया
28 दिसंबर            त्रुटियां ठीक व नामांकन जांच
29 दिसंबर            नाम वापसी का मौका
29 दिसंबर            प्रत्याशियों को दिए जाएंगे चुनाव चिह्न
08 जनवरी            मतदाता, शाम को मतगणना

एसडीएम की देखरेख में होगा चुनाव
अतिरिक्त उपायुक्त धीरेंद्र खडग़टा ने बताया कि नगरपरिषद् के चुनाव की प्रक्रिया 15 दिसंबर से आरंभ होगी। उन्होंने बताया कि इस चुनाव के लिए एसडीएम सतपाल सिंह को निर्वाचन अधिकारी तथा तहसीलदार संजय कुमार व नायब तहसीलदार नरेश कुमार को सहायक निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किया गया है। सभी 31 वार्डों से उम्मीदवारों के नामांकन 21 से 27 दिसंबर तक सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक की अवधि में निर्वाचन अधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किए जाएंगे।  आठ जनवरी को सुबह आठ से सायं पांच बजे तक मतदान केंद्रों पर मतदाता ईवीएम मशीन से अपना वोट डाल सकेंगे। सायं पांच बजे बजे को मतदान प्रक्रिया समाप्त होने के बाद मतदान केंद्र में  ही पीठासीन अधिकारी के मार्गदर्शन में मतों की गणना की जाएगी और उसके बाद  चुनाव परिणाम घोषित कर किए जाएंगे।

वोटर लिस्ट में नाम नहीं तो घबराएं नहीं
यदि किसी मतदाता का नाम वोटर लिस्ट में है और उसके पास मतदाता पहचान-पत्र नहीं है तो वह वैकल्पिक दस्तावेज जैसे ड्राइविंग लाइसेंस, पैनकार्ड, सरकारी विभाग, सार्वजनिक उपकरण व लिमिटेड कंपनियों द्वारा अपने कर्मचारियों को जारी किए गए पहचान-पत्र, फोटोयुक्त बैंक पास-बुक, फोटोयुक्त आर्म्स लाइसेंस, आधार कार्ड, राशन कार्ड, पेंशन-बुक, संपत्ति दस्तावेज व मनरेगा के जॉब कार्ड दिखा कर मतदान कर सकता है।

वार्ड अनुसार संभावित मतदाता सूची
वार्ड            अब
01            2469
02            2680
03            2024
04            4085
05            4275
06            3748
07            4004
08            5463
09            4193
10            2024
11            2218
12            2483
13            2492
14            3257
15            3724
16            3779
17            3714
18            3653
19            3358
20            2072
21            4558
22            4196
23            5311
24            5816
25            6035
26            5105
27            402 1
28      ्      4998
29            5308
30            5318
31            4526
नोट: 14 दिसंबर को मतदाता सूची के विवादों की सुनवाई के बाद इसमें बदलाव किया जा सकता है। साथ ही हाल में नए बने वोट भी जोड़े जा सकते है। मतदाता सूची अभी फाइनल नहीं की गई है।


तीन-चार दिन में सूची होगी फाइनल
मतदाता सूची की आपत्तियों पर आज सुनवाई हुई है। अगले तीन-चार दिन में मतदाता सूची को फाइनल कर दिया जाएगा। चुनाव से पहले नए वोटों को भी शामिल किया जाता है, ऐसे में ऐसा कोई नियम नहीं कि चुनाव की घोषणा से पहले ही मतदाता सूची फाइनल की जाए।
धीरेंद्र खडग़टा, एडीसी

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed