{"_id":"57bdf3fe4f1c1b8711d4f5ef","slug":"bhiwani-news-liquor-botle-life","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब ने नहीं, बोतल ने ली जान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब ने नहीं, बोतल ने ली जान
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 25 Aug 2016 12:52 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : Getty
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
भिवानी के पुराना बस स्टैंड पर संदिग्ध परिस्थितियों हुई व्यक्ति की मौत शराब की बोतल टूटने और कांच लगने से हुई थी। पुलिस ने मृतक की पत्नी के बयान पर इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई कर शव परिजनों को सौंप दिया।
पुराना बस स्टैंड क्षेत्र में राजेंद्र(40) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। शार्प चोट लगने से घायल ने पीजीआई ले जाते समय दम तोड़ा। जिसके बाद परिजन उसे लाहली के पास से ही वापस सामान्य अस्पताल ले आए। बुधवार सुबह सूचना पर सिविल लाइन थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और परिजनों के बयान कलमबद्ध किए। पुलिस को दिए बयान में मृतक की पत्नी मंजू ने बताया कि राजेंद्र शराब पीने का आदी था और सायं को शराब पीकर घर आया। उसने शराब की बोतल बेल्ट की जगह में छुपा रखी थी। शराब पीये हुए होने के कारण वह अचानक घर में गिर गया और उसकी कांच की बोतल टूट गई। कांच के टुकड़े उसे पेट और छाती में लगे। जिससे वह घायल हो गया। सामान्य अस्पताल में उपचार के बाद पीजीआई रोहतक ले जा रहे थे तो उसकी मौत हो गई। मामले में जांच अधिकारी प्रीतम सिंह ने बताया कि कांच की टूटी बोतल के कांच लगने से राजेंद्र की मौत हुई है।