फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   bhiwani news, grocery shop, fire, laguage

किराना दुकान में आग से लाखों का सामान जला

Tue, 31 Jan 2017 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 31 Jan 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
bhiwani news, grocery shop, fire, laguage
file image - फोटो : ANI
भिवानी के दादरी गेट कौंट रोड पर देर रात किराना की दुकान में आग लगने से लाखों का सामान जलकर राख हो गया। दमकल विभाग कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हादसा शार्ट सर्किट के कारण बताया जा रहा है।
विज्ञापन

हादसा देर रात करीब साढ़े 12 बजे हुआ। दादरी गेट कौंट रोड पर स्थित प्रिया किराना स्टोर में देर रात अचानक आग लग गई। आग की लपटे दुकान से बाहर भी देखी जा रही थी। वहां से गुजर रहे किसी व्यक्ति ने इसकी सूचना स्टोर संचालक त्रिलोक चंद को दी। जिसके बाद दमकल विभाग को सूचित कर दमकल गाड़ी को बुलाया गया। दमकल कर्मचारियों करीब घंटे भर की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से किराना स्टोर में रखा लाखों का सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन


स्टोर संचालक त्रिलोकचंद ने बताया कि शार्ट सर्किट से आग लगी। आग से करीब 12 लाख का सामान जल गया। आग से दुकान का फर्नीचर, डी फ्रिज, इन्वर्टर, बैटरी के अलावा दुकान में रखा किराना का सामान जलकर राख हो गया। त्रिलोकचंद ने बताया कि 2002 में दुकान शुरू की थी। आग से आसपास के क्षेत्र में भी हड़कंप मच गया और उन्हें भी आग फैलने की चिंता सताने लगी मगर दमकल कर्मचारियों ने कड़ी मेहनत से आग को फैलने से रोका। सूचना पर जैन चौक चौकी पुलिस भी मौके पर पहुंची और मुआयना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed