फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   bhiwani news, goldsmith, vegetable, onion, potato, sale

स्वर्णकारों ने बेची 22 कैरेट प्याज और हॉल मार्क आलू

Wed, 16 Mar 2016 12:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
ब्यूरो/अमर उजाला Updated Wed, 16 Mar 2016 12:39 AM IST
विज्ञापन
bhiwani news, goldsmith, vegetable, onion, potato, sale
विरोध - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी में एक्साइज ड्यूटी व पैन कार्ड की अनिवार्यता के विरोध में स्वर्णकार संघ सर्राफा एसोसिएशन ने मंगलवार को 7वें दिन भी अपनी हड़ताल जारी रख दुकानें बंद रखी। सरकार की उदासीन रवैये के विरोध में धरना स्थल पर सब्जियों की स्टाल लगाकर हॉल मार्क के आलू व 22 कैरेट की प्याज बेच कर अपना रोष प्रकट किया। इसके अलावा स्टॉल पर स्पेशल कॉल मार्क का चना, 23 कैरेट के टमाटर व 24 कैरेट के बैंगन भी बेच कर वित्तमंत्री के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन


लाला लाजपतराय चौक पर चले रहे अनिश्चित कालीन धरने व हड़ताल पर डटे स्वर्णकारों ने सरकार के खिलाफ गहनों की तर्ज पर सब्जियां बेचकर अनूठे ढंग से रोष प्रकट किया। स्वर्णकार संघ के प्रधान सुरेश सोनी की अध्यक्षता में आयोजित मीटिंग में सभी स्वर्णकारों ने एकमत को सब्जियां की स्टाल लगाने का निर्णय लिया। इस मौके पर दुष्यंत सोनी, रामअवतार सोनी, विनोद सोनी, रवि सोनी, भंवर सोनी, शशि सोनी, पवन सोनी, जयवीर सोनी, बसंत सोनी, रामनिवास सोनी, मनीष सोनी, राजेश जिंदल, अजीत, तुलसी राम, प्रकाश सोनी, राजवीर सोनी, मोतीलाल गिरधर सर्राफ आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन


सर्राफा व्यापारियों ने निकाला कैंडल मार्च
भिवानी। एक्साइज ड्यूटी हटाने की मांग को लेकर सर्राफा व्यापारियों ने मंगलवार शाम कैंडल मार्च निकाला। हाथों में मशाल व कैंडल लेकर व्यापारी सर्राफा मार्केट से लेकर घंटाघर तक जुलूस निकाला। इस बीच, लगातार 14 वें दिन भी सर्राफा मार्केट की दुकानों पर ताले लटके रहे। मंगलवार शाम करीब छह बजे सर्राफा मार्केट में धरनास्थल से जुलूस के रूप में निकले। एक्साइज टैक्स वापस हो के नारे लगाते हुए व्यापारी भग्गनपुरी, बिचला बाजार, सराय चौपटा होते हुए घंटाघर पहुंचे। यहां से फिर सर्राफा मार्केट लौट गए। कैंडल मार्च में सर्राफा एसोसिएशन के प्रधान विजय किशन धारेडूवाला, बृजलाल सर्राफ, स्वर्णकार सभा के प्रधान प्रह्लाद राय व सुरेश सोनी के अलावा संजय सोनी, उमेश अंचल, कन्हैया सोनी, मुकेश सोनी, नीरज सोनी, जितेंद्र सोनी, कैलाश सोनी, विजय मराठा, प्रकाश सोनी, गिरधारी सोनी, बाबू बंगाली, लालतू बंगाली, ओम डाईवाले, मेहरचंद सोनी, नंदगोपाल सोनी आदि शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed