फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   bhiwani news, geeta phogat, pawan, marriage

पवन की हुईं गीता फौगाट, कई दिग्गज बने गवाह

Mon, 21 Nov 2016 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 21 Nov 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
bhiwani news, geeta phogat, pawan, marriage
गीता फौगाट - फोटो : self

विज्ञापन
अंतर राष्ट्रीय महिला पहलवान गीता फौगाट रविवार को कॉमनवेल्थ गेम्स के पदक विजेता पहलवान पवन के साथ परिणय सूत्र में बंध गईं। दादरी की उत्सव वाटिका में हुए भव्य विवाह समारोह में अंतरराष्ट्रीय पहलवानों सहित कई राजनेताओं ने भी शिरकत की। महिला पहलवान साक्षी मलिक लड़की की तरफ से तो सुशील कुमार बारात के साथ विवाह स्थल पर पहुंचे।

शादी को लेकर पिछले सप्ताह भर से दोनों परिवारों की तरफ से तैयारियां जोरों पर थीं। गीता ने बंगलूरू से डिजाइन करवाया गुलाबी रंग का लहंगा-चोली पहना तो पवन ने क्रीम कलर की इंडोवेस्टर्न ड्रेस पहनी। वरमाला की रस्म के लिए गीता जहां पालकी में बैठकर स्टेज तक पहुंची तो वहीं पवन ने पैदल चलकर स्टेज तक की दूरी तय की। रात करीब पौने दस बजे फेरों की रस्म शुरू की गई जिसमें मंडप के चारों तरफ से पुष्प वर्षा हुई। शादी समारोह के रीति-रिवाज व तमाम रस्में पूरी करने के बाद मध्यरात्रि पवन अपनी दुल्हनियां गीता को ओडी कार में लेकर गए।
विज्ञापन

लाइफ टाइम गुरु द्रोणाचार्य अवार्ड विजेता महाबीर पहलवान की बड़ी बेटी पहली भारतीय महिला ओलंपियन पहलवान गीता फौगाट के समारोह को लेकर उत्सव वाटिका को आलीशान ढंग से सजाया गया। नीम झड़ाई, जूता छुपाई की रस्म गीता की बहनों बबीता, रितू, संगीता और विनेश ने पूरी की। समारोह में इनेलो नेता अभय चौटाला और भाजपा से भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र के सांसद धर्मबीर सिंह ने शिरकत कर वर-वधू को अपना आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शादी समारोह में पुलिस प्रशासन की तरफ से सुरक्षा के कड़े इंतजामात किए गए थे। फिर भी दादरी-भिवानी मुख्यमार्ग पर बारात के पहुंचने के बाद लगी गाड़ियों की करीब एक किलोमीटर तक कतार के चलते करीब एक घंटे तक ट्रैफिक व्यवस्था प्रभावित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed