{"_id":"5713e0ba4f1c1b243410fd10","slug":"bhiwani-news-friendship-girl-student-youth-slap-proposal","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोस्ती का प्रस्ताव ठुकराया तो युवक ने बस में छात्रा को मारा थप्पड़ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोस्ती का प्रस्ताव ठुकराया तो युवक ने बस में छात्रा को मारा थप्पड़
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 18 Apr 2016 12:45 AM IST
विज्ञापन
लड़की लापता
- फोटो : demo pics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहल भिवानी मार्ग पर ओबरा गांव के समीप एक छात्र ने एक छात्रा को सवारियों से भरी बस में थप्पड़ जड़ दिया। बताया जाता है कि छात्रा ने छात्र की दोस्ती का प्रस्ताव ठुकरा दिया था जिससे छात्र उससे खफा था। पुलिस ने छात्रा की शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
रविवार को बहल भिवानी मार्ग पर चलने वाली राज्य परिवहन की बस में बहल-ओबरा के बीच गांव की एक छात्रा अपने बस स्टैंड से सवार हुई। छात्रा भिवानी के एक महिला कॉलेज में बीएससी फाइनल ईयर में पढ़ती है। भिवानी के कॉलेज में बीए द्वितीय वर्ष में पढ़ने वाला छात्र ओबरा गांव से बस में चढ़ा। आरोप है कि उसने बस में चढ़ने के बाद छात्रा को गालियां दी तथा यह कहकर थप्पड़ जड़ दिया कि उसने उसके घर शिकायत क्यों की। बस के परिचालक तथा अन्य सवारियों ने बीच बचाव कर छात्रा को छुड़ाया। छात्रा ने अपने घर आकर सारी बात अपनी मां को बताई तथा पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर बहल पुलिस मौके पर पहुंची तथा भिवानी महिला सेल से महिला कांस्टेबल के समक्ष लड़की के बयान करवाए। लड़की ने बताया कि उक्त युवक उसे पिछले तीन-चार महीने से परेशान कर रहा है। आज जब वह कॉलेज की फेयरवेल पार्टी में जा रही थी उक्त घटना हुई। छात्रा ने बताया कि युवक ने यह भी धमकी दी है कि अगर उसने उससे दोस्ती नहीं की तो वह उसे जान से मार देगा। पुलिस थाना प्रभारी जोगेन्द्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपी छात्र नूनसर गांव निवासी विनोद को ओबरा चौक से गिरफ्तार कर लिया है तथा पुलिस मामले की जांच कर रही है।