फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   bhiwani news, forty minute, makeup, haryanvi look, aamir khan

40 मिनट के मेकअप के बाद हरियाणवी लुक में दिखे आमिर

Mon, 21 Nov 2016 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 21 Nov 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
bhiwani news, forty minute, makeup, haryanvi look, aamir khan
गीता फौगाट की शादी में पहुंचे आमिर खान

विज्ञापन
हरियाणा की धरती पर आए आमिर खान भला हरियाणवी परिधान (कुर्ता-पाजामा व पगड़ी) को कैसे भूल सकते थे। आमिर खान हवाई पट्टी पर जींस व शर्ट पहनकर आए, लेकिन प्लेन के बगल में खड़ी मेकअप वैन में 40 मिनट लगाए। बाहर आए तो एकदम हरियाणवी लुक में नजर आए। सफेद रंग के कुर्ता-पाजामा, ऊपर काले रंग की नेहरू जैकेट पहनकर बलाली गांव के लिए रवाना हुए।

रविवार मध्याह्न सवा 12 बजे अभिनेता आमिर खान का प्लेन हवाई पट्टी पर उतरा। दंगल फिल्म में महावीर पहलवान की पत्नी का रोल करने वाली साक्षी तंवर व गीता की बहन बबीता का रोल निभाने वाली सानिया भी आमिर खान के साथ आईं। प्लेन से उतरते ही आमिर खान ने हवाई पट्टी के रिसेस्पशन रूम में बैठीं एक प्रशासनिक अधिकारी की पत्नी के साथ फोटो खिंचवाया और पुलिस अधिकारी की बेटी से हाथ मिलाया।
विज्ञापन

इसके बाद आमिर ने लोगों का हाथ जोड़कर अभिवादन किया और प्लेन के पास खड़ी मेकअप वैन में चले गए। उस वक्त ब्राउन रंग की जींस व हल्के नीले रंग की शर्ट थे। करीब 40 मिनट बाद सफेद रंग के कुर्ता व पाजामा और सिर पर हरियाणवी स्टाइल हल्के लाल रंग की  पगड़ी पहने बाहर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


भीड़ उमड़ी तो कार में बैठकर हो गए रवाना
हवाई पट्टी पर बाडीवुड अभिनेता लोगों से मिलना चाहते थे। भीड़ की तरफ बढ़े भी, लेकिन एकाएक भीड़ उमडने से उन्होंने अपना इरादा बदल लिया और तुरंत कार में बैठकर बलाली गांव के लिए रवाना हो गए। फैन मन-मसोस कर रहे गए। लोगों की आमिर खान को करीब से देखने, सेल्फी, आटोग्राफ लेने की हसरत पूरी नहीं हुई।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed