फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   bhiwani news, fog, gorakhdham express train, late

कोहरा ही कोहरा, गोरखधाम पौने सात घंटे लेट

Sun, 29 Jan 2017 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 29 Jan 2017 12:50 AM IST
विज्ञापन
bhiwani news, fog, gorakhdham express train, late
file image - फोटो : अमर उजाला
भिवानी में दो दिन की बरसात के बाद शनिवार को लोगों को घने कोहरे का सामना करना पड़ा। घने कोहरे के कारण गोरखधाम सुपर फास्ट ट्रेन पौने सात घंटे लेट रही तो अन्य ट्रेनें भी लेट रही। बसें व अन्य वाहन भी रेंग-रेंगकर चले।
विज्ञापन

शनिवार को पड़े घने कोहरे के कारण जन जीवन ठहर सा गया। दृश्यता बमुश्किल 10 मीटर रही। शहर के बाहरी मार्गों पर राहगीरों को ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह साढ़े 10 बजे भी घना कोहरा लोगों के लिए परेशानी बना रहा। बसें व अन्य वाहन रेंग-रेंगकर चले। ट्रेन सेवा भी खासी प्रभावित हुई। सुबह 08.45 पर पहुंचने वाली गोरखधाम सुपर फास्ट ट्रेन सायं 03.30 पर पहुंची। यानी करीब पौने सात घंटे लेट। यहां से गोरखधाम जाने के लिए इस ट्रेन का समय 05.35 तय है। मगर ट्रेन रात को करीब आठ बजे रवाना हुई। इसी तरह घने कोहरे के कारण अन्य ट्रेनें भी लेट रही। कालिंदी एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय पर पहुंची।
विज्ञापन


कोहरे का असर आम जनजीवन पर भी पड़ा। बाजारों में 11 बजे तक भी विरानी छाई थी तो सड़क पर भी बहुत कम वाहन देखे जा रहे थे। दोपहर 12 बजे के बाद ही मार्गों पर आवागमन बढ़ा। ठंड़ से बचने के लिए लोगों को अलाव तापते देखा गया। तापमान में हालांकि मामूली बढ़ोतरी हुई। अधिकतम तापमान 20 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री दर्ज किया गया। दोपहर बाद ही कुछ समय के लिए धूप खिली मगर आमजन को ठंड से राहत नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed