{"_id":"56e860fa4f1c1b87108b50bb","slug":"bhiwani-news-exam-cheating-capture-center-illsocial","type":"story","status":"publish","title_hn":"असामाजिक तत्वों ने परीक्षा केंद्र किया कैप्चर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
असामाजिक तत्वों ने परीक्षा केंद्र किया कैप्चर
ब्यूरो/अमर उजाला
Updated Wed, 16 Mar 2016 12:52 AM IST
विज्ञापन
नकल
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चरखी दादरी के सांवड परीक्षा केंद्र पर मंगलवार को आयोजित मैथ पेपर में जंगलराज नजर आया। बाहरी तत्वों ने परीक्षा मध्यांतर के दौरान परीक्षा केंद्र को हाईजैक कर दबकर हाईटेक नकल करवाई। यह ड्रामा पेपर खत्म होने तक चला। हैरानी की बात तो ये है कि यहां तैनात पुलिस कर्मचारी भी असामाजिक तत्वों के केंद्र पर आते ही इधर-उधर खिसक गए, जोकि परीक्षा खत्म होने तक नजर ही नहीं आएं। उधर नकल रोकने के लिए न पंचायत आगे आई और न ही शिक्षा विभाग के अधिकारी।
सांवड के राजकीय स्कूल स्थित परीक्षा केंद्र पर मंगलवार को सुबह की शिफ्ट में गणित का पेपर था। करीब सवा दो सौ परीक्षार्थी केंद्र पर परीक्षा देने पहुंचे थे। सूत्रों की मानें तो मध्यांतर तक परीक्षा केंद्र पर सख्ताई के चलते बाहरी तत्वों और नकलचियों को निराश हाथ लगी। इसके ठीक बाद अचानक नकल डालने के लिए वहां पहुंचे असामाजिक तत्व सीधे परीक्षा केंद्र में ही प्रवेश कर गए। इस दौरान यहां तैनात दो पुलिस कर्मचारी भी इन्हें देखकर एक साइड हो लिए। उन्होंने न तो इन्हें रोकने की जहमत उठाई और न ही अपने अधिकारियों को परीक्षा केंद्र के बिगड़ते माहौल से अवगत करवाया। पुलिस कर्मचारियों की लापरवाही से नकल डालने पहुंचे असामाजिक तत्वों के हौसले और बुलंद हो गए। इसके बाद तो वो सीधा कमरों तक जा पहुंचें। इतना ही नहीं वहां मोबाइल से प्रश्न-पत्र का फोटो खींच बाहर तक पहुंचाया और फिर हल किए प्रश्नों की पर्ची लाकर परीक्षार्थियों को दबंगई से पकड़ाई। इस दौरान ड्यूटी पर तैनात स्टाफ ने भी नकल रोकने और परीक्षा केंद्र के अंदर घुसें लोगों को बाहर खदेड़ने की जहमत नहीं उठाई। हालांकि एक-दो शिक्षकों ने नकल रोकने का प्रयास किया तो अंजाम भुगतने की बात कहकर उन्हें भी दबा दिया गया। इनकी दबंगई का ऐसा खौफ यहां तैनात स्टाफ के जहन में बैठा कि जंगलराज की रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को देने से भी परहेज किया गया।
उनके संज्ञान में ऐसी कोई जानकारी नहीं है। फिर भी अगर इस बात का कोई प्रूफ उनके सामने आता है तो इस संबंध में तुरंत एक्शन लिया जाएगा। पूरे प्रकरण की जांच करवाई जाएगी और जो भी इसमें संलिप्त मिला उससे प्रशासन सख्ती से निपटेगा।
विज्ञापन
बिजेंद्र हुड्डा, एसडीएम
परीक्षा केंद्र में नकल हो रही हैं तो बुधवार को इस परीक्षा केंद्र का दौरा करेंगी। बोर्ड की टीमें भी निरीक्षण करेंगी। परीक्षा केंद्र कैप्चर की बात है तो केंद्र अधीक्षक की ओर से भी शिकायत मिलनी चाहिए। शिकायत मिलते ही तुरंत कार्रवाई की जाएगी।
निर्मल श्योराण, जिला शिक्षा अधिकारी, भिवानी
परीक्षा केंद्र पर मध्यांतर के बाद जमकर नकल चली। पंचायत प्रतिनिधि व पुलिस कर्मचारी भी इस दौरान नजर नहीं आएं। पुलिस प्रशासन व प्रशासन के सहयोग के बिना स्टाफ सदस्य लाचार हो गए। असामाजिक तत्वों का उत्पात काफी देर परीक्षा केंद्र पर चला।
जगदेव सोनी, परीक्षा केंद्र अधीक्षक
गणित के पेपर में खूब चली नकल
भिवानी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की मैट्रिक की गणित परीक्षा में जमकर नकल चली। नकल करवाने वाले स्कूलों व आसपास के भवनों की छतों पर काफी संख्या में देखे गए। तीन घंटे की परीक्षा के दौरान नकल करवाने वाले छतों पर ही नजर आए। वहीं उन्हें रोकने वाला कोई नजर नहीं आया। ज्यादा नकल गवर्नमेंट गल्र्स स्कूल, गवर्नमेंट ब्वायज स्कूल में चली। पुलिस ही नहीं ड्यूटी दे रहा स्टाफ भी नकल रोकने के प्रति गंभीर नजर नहीं आया। फ्लाइंग आने के समय ही नकल करवाने वाले रूक रहे थे। मगर पुलिस की ढिलाई और ड्यूटी देने वाले स्टाफ की लचर कार्यप्रणाली के मंगलवार के पेपर में जमकर नकल चली।