फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   bhiwani news, dr. bava murder, today, afternoon, complete, forty hours

डॉ. केएल बावा हत्याकांड : आज दोपहर बाद तीन बजे पूरे होंगे 48 घंटे

Thu, 15 Dec 2016 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 15 Dec 2016 12:47 AM IST
विज्ञापन
bhiwani news, dr. bava murder, today, afternoon, complete, forty hours
जांच - फोटो : demopic
 डॉ. केएल बावा हत्याकांड में पुलिस अधीक्षक की ओर से दिया गया 48 घंटे का समय बृहस्पतिवार दोपहर तीन बजे पूरा हो रहा है। पुलिस केस की कड़ियां जोड़ने में जुटी है मगर अभी पुख्ता सबूत हाथ नहीं लगे है। उधर, हत्या के विरोध में सभी प्राइवेट अस्पतालों के चिकित्सकों ने ब्लैक बैज व पट्टी लगाकर काम किया।
विज्ञापन


सोमवार सुबह डॉ. केएल बावा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उनका शव दादरी क्षेत्र के गांव रासीवास की बणी में मिला था। घटना से गुस्सा भिवानी, दादरी के चिकित्सकों ने मंगलवार को हड़ताल कर रोष जताया व मार्ग जाम। जिस पर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार ने चिकित्सकों को 48 घंटे में हत्यारों को पकड़ने का आश्वासन दिया। निर्णय के अनुसार बृहस्पतिवार को सभी प्राइवेट अस्पतालों के चिकित्सकों ने काली पट्टी व बैज लगाकर मरीजों की जांच की।
विज्ञापन


एसपी के जवाब पर टिका फैसला
चिकित्सकों द्वारा दिया गया 48 घंटे का समय बृहस्पतिवार दोपहर बाद तीन बजे पूरा हो रहा है। चिकित्सकों की नजर अब पुलिस अधीक्षक के जवाब पर टिकी है। चिकित्सकों का कहना है कि यदि जवाब संतोषजनक रहा तो चिकित्सक और इंतजार कर सकते है। अगर मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो जिलेभर के विभिन्न सामाजिक, कर्मचारी संगठनों को साथ लेकर बंद किया जाएगा। प्रदेश भर में प्रदर्शन किए जाएंगे। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष गौरव ने बताया कि डा. बावा की हत्या की घटना निंदनीय है और पुलिस जल्दी से जल्दी हत्यारों को काबू करे। 48 घंटे में हत्यारे नहीं पकड़े जाते है तो आईएमए की बैठक कर आगामी फैसला लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed