फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   bhiwani news, department, badhra, dhigawa, route, bus

घटना के चेता विभाग, बाढड़ा-ढिगावा रूट पर चलाएगा बस

Wed, 25 Jan 2017 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 25 Jan 2017 11:15 PM IST
विज्ञापन
bhiwani news, department, badhra, dhigawa, route, bus
roadways bus - फोटो : अमर उजाला
बाढड़ा के गांव कारीमोद हादसे के बाद ग्रामीणों के रोष के चलते प्रशासन ने छात्रों की सुध लेते हुए बाढड़ा-ढिगावा मार्ग पर रोड़वेज बस चलाने पर आखिरकार सहमति जता दी है। इस मार्ग पर बस चलने से करीब आधा दर्जन गांवों के सैकड़ों विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा। बाढड़ा-ढिगावा मार्ग पर रोडवेज की व्यवस्था न होने के कारण इस मार्ग पर पड़ने वाले करीब आधा दर्जन से अधिक गांवों के छात्रों को प्राइवेट वाहनों में लटक कर सफर करना पड़ता है। सोमवार को हुए हादसे के बाद से ग्रामीणों में रोष व बच्चों के मन में खौफ बना हुआ है। जिसके चलते सोमवार को हुए हादसे के बाद परिजनों ने प्राइवेट वाहनों में बच्चों को स्कूल न भेजने का फैसला भी लिया है। मंगलवार की तरह ही बुधवार को भी गांव से कोई विद्यार्थी स्कूल नहीं गया। बीईओ ने भी रोडवेज अधिकारियों को पत्र लिखकर इस रूट पर बस चलाने की मांग की है।
विज्ञापन


बाढड़ा-ढिगावा मार्ग पर बस शुरु करने से कारी मोद, कारी आदू, कारी रुपादास,कारी धारणी, कारी तोखा, कारी दास, सिरसली , भोपाली आदि करीब दर्जनभर गांवों के छात्रों को इसका लाभ मिलेगा। बीईओ दयानंद झोझू ने रोडवेज प्रशासन से बस को स्कूल समय पर चलाने की मांग की है। बीईओ ने 28 फरवरी तक बस को सुबह 9:20 पर बाढड़ा पहुंचने व दोपहर बाद 3:30 पर बस बाढड़ा से चलने की मांग की है। उन्होंने रोडवेज अधिकारियों से मांग रखी है कि एक मार्च से स्कूल समय में परिवर्तन के साथ बस के समय में भी परिवर्तन किया जाए।
विज्ञापन


वर्षों से नहीं चली इस मार्ग पर कोई रोडवेज बस
बाढड़ा-ढिगावा मार्ग पर वर्षो से कोई नियमित रोडवेज बस नहीं चल रही है। इस मार्ग पर आम यात्री हो या विद्यार्थी सभी प्राइवेट वाहनों में ही सफर करने को मजबूर थे। ग्रामीणों का कहना है कि बार-बार प्रशासन से मांग करने पर पहले भी इस मार्ग पर रोडवेज शुरू हुई थी, लेकिन महज दो-चार दिन बाद ही मार्ग पर कम सवारियों का हवाला देकर बस को बंद कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाढड़ा-ढिगावा मार्ग पर पड़ने वाली पंचायतों ने सौंपा ज्ञापन
बाढड़ा -ढिगावा मार्ग पर पड़ने वाले गांवों के पंचायत प्रतिनिधियों ने कारीमोद हादसे के बाद बुधवार को नायब तहसीलदार सूरजभान को ज्ञापन सौंपकर बाढड़ा-ढिगावा मार्ग पर पड़ने वाले गांवों की छात्राओं के लिए स्पेशल बस चलवाने की मांग की। नायब तहसीलदार ने पंचायत प्रतिनिधियों को उनकी मांग रोडवेज अधिकारियों के समक्ष रखने का आश्वासन दिया। इस मौके पर कारीमोद सरपंच सूबे सिंह, सिरसली सरपंच अजीत सिंह, कारीआदू हरि सिंह आदि आदि मौजूद थे।


हमने चरखी दादरी रोडवेज प्रबंधक व दादरी-बाढड़ा एसडीएम बिजेंद्र हुड्डा के समक्ष छात्रों की परेशानियों को रख कर बाढड़ा-ढिगावा मार्ग पर रोड़वेज बस शुरु करने की मांग रखी है। अधिकारियों ने अतिशीघ्र बस शुरु करवाने का आश्वासन दिया है।
दयानंद,  खंड शिक्षा अधिकारी

हम बस के समय को लेकर उच्चअधिकारियों से बात कर रहे है । गणतंत्र के अवकाश के तुरंत बाद शनिवार से बाढड़ा-ढिगावा मार्ग पर बस सेवा शुरू करवा दी जाएगी।
सुंदर सिंह, बस स्टैंड प्रभारी बाढड़ा
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed