फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   bhiwani news, dead person, family, honoured, khap, phogat

मृतक के परिवारों को सम्मानित करेगी खाप फौगाट

Tue, 26 Apr 2016 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 26 Apr 2016 12:51 AM IST
विज्ञापन
bhiwani news, dead person, family, honoured, khap, phogat
मृत शरीर - फोटो : demo pic
फौगाट खाप की बैठक सोमवार को चरखी दादरी के बाबा स्वामी दयाल धाम पर खाप प्रधान रामदास फौगाट की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस दौरान खाप पदाधिकारियों ने जाट आंदोलन के दौरान मारे गए लोगों के परिवारों को सम्मानित करने पर भी विचार-विमर्श किया गया। आखिरकार पदाधिकारियों ने सर्वसम्मति से दो मई को सुबह 10 बजे सम्मान समारोह आयोजित करने का प्रस्ताव पारित किया। खाप प्रधान रामदास फौगाट ने बताया कि आरक्षण आंदोलन के दौरान मारे गए लोगों के परिवारों को दो मई को बाबा स्वामी दयाल धाम पर सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इनके परिजनों को प्रशंसा पत्र व स्मृति चिन्ह देकर खाप सम्मानित करेेगी। बैठक में खाप प्रवक्ता रामसिंह बलकरा, बलवंत सिंह, डॉ. सुभाष फौगाट, गिरेन्द्र फौगाट, प्रधान जाट आरक्षण संघर्ष समिति शमशेर सिंह, धर्मपाल बोस, गजनूप सिंह, पारस, राजेश, कैलाश सिंह, जगमाल सिंह आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed