{"_id":"5888e30c4f1c1b9e7dcf4950","slug":"bhiwani-news-car-hit-tree-one-dead-two-serious","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार पेड़ से टकराई, एक की मौत व दो गंभीर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार पेड़ से टकराई, एक की मौत व दो गंभीर
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 25 Jan 2017 11:10 PM IST
विज्ञापन
file imge
चरखी दादरी में दादरी-बाढड़ा सड़क मार्ग पर गांव बिलावल के समीप सड़क पर अचानक पशु आ जाने से कार चालक का संतलुन बिगडने से कार पेड़ से जा टकराई। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि चालक व एक महिला घायल हो गए। घायलों को दादरी के सिविल अस्पताल में पहुंचाया गया। घायल महिला को प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई रोहतक तथा चालक को भिवानी भेज दिया गया है। बाढड़ा पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार राजस्थान के चुरू जिले के गांव सिरसली निवासी रामअवतार पिछले कई वर्षंो से गांव कारीआदू में रह रहा था। बुधवार को गांव घिकाड़ा निवासी अपने दोस्त विजय की कार में सवार होकर वह दादरी शहर आ रहा था। इसी बीच रास्ते में बाढड़ा से गांव छुछकवास निवासी महिला ललिता देवी ने लिफ्ट मांगी थी। महिला ललिता देवी भी कार में सवार हो गई। कार के गांव बिलावल के समीप पहुंचने पर अचानक सड़क पर कोई पशु आ गया। जिससे कार चालक विजय संतुलन खो बैठा और कार अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। घटना में कार में सवार ललिता देवी, रामअवतार व चालक विजय को गंभीर चोटें आई। अन्य वाहन चालकों ने घायलों को कार से बाहर निकाला और दादरी के सिविल अस्पताल में पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने राजस्थान निवासी रामअवतार को मृत घोषित कर दिया जबकि छुछकवास निवासी ललिता देवी को प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई रोहतक व चालक विजय को भिवानी अस्पताल भेज दिया गया। घटना की जांच कर रहे हैड कांस्टेबल सतबीर सिंह ने बताया शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने चालक के खिलाफ लापरवाही से कार चलाए जाने के आरोप मेें मामला दर्ज कर लिया है।