{"_id":"576844224f1c1b9760b48592","slug":"bhiwani-news-captain-ajay-yadav-jat-brother-reservation-against","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाट हमारे भाई, हम उनके आरक्षण के नहीं विरोधी- कैप्टन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाट हमारे भाई, हम उनके आरक्षण के नहीं विरोधी- कैप्टन
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jun 2016 12:59 AM IST
विज्ञापन
आरक्ष्ाण्ा
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव ने कहा कि जाट हमारे भाई हैं। हम उनके आरक्षण के विरोधी नहीं हैं। यह तो भाजपा की साजिश है जो जाट व नॉन जाट में विवाद कराना चाहती है। अगर पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी बंसीलाल प्रदेश के मुखिया होते तो किसी सूरत में दंगे नहीं होते।
सोमवार को पूर्व मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव ने भिवानी में कांग्रेस पार्टी के सदस्यता अभियान को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक ली। बैठक के बाद पत्रकार वार्ता में जाट आरक्षण की तरफदारी करते हुए कहा कि जाट हमारे भाई, हम उनके आरक्षण के नहीं है खिलाफ। उन्होंने सीएम को ईमानदार बताते हुए अनुभवहीन व आरएसएस के दबाव में होने का आरोप लगाया। कैप्टन ने आरोप लगाया कि हमारा जाटों के साथ कोई विवाद नहीं है, बल्कि भाजपा जाटों व नॉन-जाट में विवाद करवाना चाहती है। बंसीलाल सूबे के मुखिया होते तो हरियाणा में दंगे नहीं होते। उन्होंने बंसीलाल को अब तक का सबसे अच्छा प्रशासक व सीएम बताया। कांग्रेस नेता कैप्टन अजय यादव ने कहा कि बीसी वर्ग की क्लास 3-4 की तहत क्लास 1-2 में भी बीसी वर्ग के दायरे को बढ़ाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों जो धरने दिए गए वो एक ड्रामा था। और ड्रामा के संचालक व देशद्रोही यशपाल मलिक से सरकार बात कर रही है। यादव ने पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा का नाम लिये बगैर कहा कि सीएम बनने के बाद क्षेत्रिय दल बनाना इतिहास बन गया है। हुड्डा राज में मेरी मां के खिलाफ एससी एसटी एक्ट का झूठा मामला दर्ज हुआ था। उन्होंने खुलासा किया कि भजनलाल को सबक सिखाने के लिए मैंने ही 2005 में हुड्डा को सीएम बनवाया था। लेकिन अब अपनी लड़ाई खुद लडूंगा।
रामबिलास शर्मा ने दिया था टिकट का ऑफर
उन्होंने कहा कि रामबिलास शर्मा ने 2014 में टिकट का ऑफर दिया था, लेकिन अपनी पार्टी की साख बचाने के लिए खुद हारा और खामियाजा उठाया। अजय यादव ने भाजपा को केवल झूठे वायदे व घोषणाओं की सरकार बताया।