{"_id":"575db0704f1c1bbb6411b884","slug":"bhiwani-news-big-screen-prem-nagar-balwan-see","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़ी स्क्रीन पर दिखेगा प्रेम नगर का बलवान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बड़ी स्क्रीन पर दिखेगा प्रेम नगर का बलवान
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jun 2016 12:26 AM IST
विज्ञापन
फिल्म
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
वार्ड नंबर तीन प्रेम नगर निवासी बलवान सिंह अब बॉलीवुड की फिल्म में लीड रोल कर धूम मचाएगा। फिलहाल उन्होंने फिल्म का नाम साझा नहीं किया है, मगर यह फिल्म बढ़ते दुष्कर्म व छेड़छाड़ की घटनाओं पर आधारित होगी। इससे पहले बलवान सिंह हिंदी व पंजाबी गानों में भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर चुके हैं। क्षेत्र के नौजवान ने अपनी काबिलियत के बल पर फिल्म इंडस्ट्री में जय काकोडिया के नाम से अपनी पहचान बनाई है। उनकी आने वाले फिल्म की शूटिंग देश के पांच अलग-अलग राज्यों में हुई है।
वैश्य स्कूल से 12वीं कक्षा उत्तीर्ण करने वाले बलवान सिंह उर्फ जस काकोड़िया ने स्कूल टाइम से ही रंगमंच की दुनिया से अपना नाता जोड़ लिया। हायर एजुकेशन के दौरान ही एक गाने में अभिनय कर उन्होंने खूब धमाल मचाया था। गाने में उनके अभिनय को काफी सराहा भी गया था। बीते कुछ समय से बलवान हरियाणवी व पंजाबी एल्बम में एक्टिंग कर चुके हैं। वैश्य स्कूल के ड्रामा टीचर बृज मोहन कौशिक के नेतृत्व में रंगमंच की दुनिया में कदम रखने के बाद बलवान दिल्ली के ड्रामा रंगमंच से पिछले सात सालों से लगातार जुड़े हुए हैं। उन्होंने एनएसडी के लिए नाटक भी तैयार किया है।
फिल्म में यशपाल सिंह के साथ निभाएंगे किरदार
इस फिल्म में मुख्य नायक का किरदार बलवान सिंह निभा रहे है। इस फिल्म में उनके साथ अन्य बॉलीवुड कलाकार भी होंगे। फिल्म में स्टार एक्टर यशपाल सिंह भी नजर आएंगें। फिल्म में भजन सम्राट अनूप जलोटा का गाना और उनकी मेहमान भूमिका भी है।
विज्ञापन
सामाजिक संदेश देगी यह फिल्म
जय ने बताया फिल्म महिला के खिलाफ हो रहे अपराध जैसे छेड़छाड़, बलात्कार आदि घटनाओं को रोकने का संदेश देगी। फिल्म की शूटिंग, हिसार, पंजाब, चंडीगढ़, गुड़गांव, दिल्ली, भिवानी और मुंबई में की गई है। हिसार की सीनम कैथोलिक का आइटम सांग सहित भजन गायक अनूप जलोटा का भी सामाजिक संदेश देता गीत दर्शकों को देखने को मिलेगा।