फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   bhiwani news

Bhiwani News: इजराइल के राजदूत नओर गिलोन और कृषि मंत्री ने लोहारू में किया इंडो इजराइल बागवानी उत्कृष्टता केंद्र का शुभारंभ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 23 Jan 2023 08:00 AM IST
विज्ञापन
bhiwani news
26 फोटो गिगनाऊ में बागवानी उत्कृष्टता केंद्र के उद्घाटन कर प्रोजेक्ट की जानकारी लेते राजदूत और कृ - फोटो : Bhiwani
लोहारू। रविवार को लोहारू में इंडो-इजराईल बागवानी उत्कृष्टता केंद्र का शुभारंभ भारत में इजराइल के राजदूत नओर गिलोन और प्रदेश के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री जेपी दलाल ने किया। कार्यक्रम में इजराइल के कृषि विशेषज्ञ एअर रशेल और मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल सहित बागवानी विभाग के अनेक अधिकारी मौजूद रहे। 12.5 करोड़ रुपये की लागत से महज दो वर्षों मे बनकर तैयार हुए इस उत्कृष्टता केंद्र से इलाके के किसानों को परंपरागत खेती से इतर बागवानी और सब्जी फसलों की कम कीमत पर पौध प्राप्त होंगी।
विज्ञापन

भारत में इजराइल के राजदूत नओर गिलोन ने इस दौरान कृषि मंत्री के साथ उत्कृष्टता केंद्र का दौरा किया और केंद्र के माध्यम से किसानों को उपलब्ध होने वाली सुविधाओं की जानकारी हासिल की। राजदूत ने कहा कि इजराइल देश ने खेती में नई नई तकनीकों का इस्तेमाल कर विश्वभर में खेती के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित किए हैं। उन्होंने कहा कि भारत और इजराइल के बीच 30 वर्षों के प्रजातांत्रिक संबंधों के दौरान भारत में दोनों देशों के संयुक्त प्रयासों से 30 बागवानी उत्कृष्टता केंद्र स्थापित किए है। जिससे भारत और इजराइल के संबंधों को मजबूती मिलने के साथ साथ खेती को भी बढ़ावा मिला है।
विज्ञापन

इस दौरान कृषि मंत्री जेपी दलाल ने कहा कि इस बागवानी उत्कृष्टता केंद्र लोहारू इलाके के साथ साथ सात जिलों के किसानों को भरपूर लाभ मिलेगी। इससे खेती को बढ़ावा मिलेगा और किसान उन्नत होगा। उन्होंने कहा कि इलाके के किसानों का कल्याण करना ही उनका प्राथमिकता है। इस कार्यक्रम में बागवानी के शमशेर सिंह खरकड़ा, महानिदेशक अर्जुन सैनी, उपायुक्त नरेश नरवाल, सुखविंदर मांढी, विजय शेखावत, कमलेश भोड़ूका, एडवोकेट संजय नेहरा सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed