{"_id":"63cd8f63d9f1e241b85b6f42","slug":"bhiwani-news-bhiwani-news-hsr653075399-2023-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: खेतों में मिली मानव खोपड़ी की रोहतक पीजीआई में हुई डीएनए जांच, गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: खेतों में मिली मानव खोपड़ी की रोहतक पीजीआई में हुई डीएनए जांच, गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भिवानी। गांव निनान से नाथुवास रास्ते के खेतों में मिली मानव खोपड़ी की रोहतक पीजीआई में जांच कराई गई। जिसके बाद खोपड़ी 20 वर्षीय युवती की होने की आशंका जताई गई है। पुलिस भी अब संदिग्ध मामलों में मृतकों के डीएनए से खोपड़ी के डीएनए का मिलान भी कराएगी, जिसके बाद खोपड़ी के रहस्य की गुत्थी सुलझ पाएगी।
शनिवार को गांव निनान से नाथुवास की तरफ जाने वाले रास्ते में खेतों में मानव खोपड़ी औद्योगिक पुलिस थाना की टीम को बरामद हुई थी। टीम ने खोपड़ी के आसपास के काफी इलाके को भी खंगाला था, लेकिन इसके अलावा कुछ नहीं मिला। जिसके बाद खोपड़ी को जांच के लिए रोहतक पीजीआई भेजा गया। वहां पर प्रारंभिक जांच में खोपड़ी 20 वर्षीय युवती की बताई जा रही है। अब पुलिस के सामने भी कई सवाल खड़े हो गए हैं। अगर ये खोपड़ी किसी युवती की है तो उसकी हत्या हुई है या फिर रेप के बाद उसे मारा गया है। ऐसे कई अन्य सवाल भी हैं, जिनका जवाब खोजने के लिए जल्द से जल्द पुलिस को खोपड़ी का रहस्य और इसकी मौत की गुत्थी भी सुलझानी पड़ेगी। हालांकि ये खोपड़ी काफी पुरानी बताई जा रही है। जिसकी वजह से हाल ही में हुए अपराधों से भी इसे नहीं जोड़ा जा सकता है।
पुलिस आसपास व जिले भर के पुलिस थानों में पुराने केसों की हिस्ट्री भी खंगाल रही है जिसमें किसी के गायब होने या फिर लाश के कोई अंग गायब होने की तो जानकारी नहीं है। फिलहाल पुलिस के पास ऐसा भी कोई संदिग्ध मामला नहीं है, जिससे की खोपड़ी का डीएनए मिलान कराया जाए। औद्योगिक पुलिस ने फिलहाल रोहतक पीजीआई में खोपड़ी को भेजकर इस संबंध सीआरपीसी धारा 174 के तहत कार्रवाई की है। शनिवार को ग्रामीणों ने डायल 112 पर खेत में मानव खोपड़ी पड़ी होने की सूचना पुलिस को दी थी। जिसके बाद औद्योगिक पुलिस ने मौक पर पहुंचकर आसपास के इलाके में सर्च अभियान भी चलाया और खोपड़ी को कब्जे में लेकर जांच के लिए पीजीआई भेजा गया।
विज्ञापन
इस संबंध में औद्योगिक पुलिस थाना प्रबंधक सुनील कुमार ने बताया कि खोपड़ी का रोहतक पीजीआई में डीएनए सुरक्षित रखवाया है। जिसका संदिग्ध मामलों से भी जरूरत पड़ने पर मिलान कराया जाएगा। फिलहाल पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी है।