फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   bhiwani news

Bhiwani News: तोशाम में भाजपा समर्थित मीना कुमारी तो बहल में भाजपा के विजय फौगाट के सिर सजा ताज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 26 Dec 2022 06:30 AM IST
विज्ञापन
bhiwani news
फोटो: 44 बहल से पंचायत समिति का चेयरमैन चुने जाने पर विजय को बधाई देते समर्थक। संवाद - फोटो : Bhiwani
भिवानी। पंचायत समिति चेयरमैन और उपाध्यक्ष को लेकर रविवार को चुनाव प्रक्रिया शुरू हुई। तोशाम में भाजपा समर्थित मीना कुमारी चेयरपर्सन चुनी गईं वहीं बहल में भाजपा के विजय फौगाट के सिर जीत का ताज सजा। भिवानी, बवानीखेड़ा और कैरू में कोरम पूरा नहीं होने से पंचायत समिति अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के चुनाव टल गए।
विज्ञापन

भिवानी खंड एवं पंचायत विकास अधिकारी कार्यालय में रविवार सुबह पंचायत समिति अध्यक्ष और उपाध्यक्ष चुनावों के लिए सिर्फ एक ही प्रतिनिधि पहुंचा। भिवानी खंड एवं पंचायत विकास अधिकारी सोमबीर कादियान ने बताया कि पंचायत समिति अध्यक्ष चुनावों के लिए वार्ड 25 से बीडीसी सुरेंद्र पहुंचे थे, जिन्होंने रजिस्टर में अपनी हाजिरी भी दर्ज कराई। जनवरी के तीसरे सप्ताह में फिर से बैठक बुलाई जाएगी। भिवानी खंड में 26 ब्लॉक समिति सदस्य हैं, जिनमें से बैठक में केवल एक सदस्य ही पहुंचा।
विज्ञापन

सर्वसम्मति से मीना चेयरपर्सन बनीं, उपाध्यक्ष के लिए डाले गए वोट
तोशाम संवाद प्रतिनिधि के अनुसार तोशाम ब्लॉक समिति के चेयरमैन व उप चेयरमैन का चुनाव रविवार को खंड विकास एवं पंचायत कार्यालय में करवाया गया। एसडीएम मनीष कुमार फौगाट की देखरेख में चुनाव हुए। बिजली निगम के एसडीओ संजीव मदान बतौर ड्यूटी मजिस्ट्रेट उपस्थित रहे। चुनाव के दौरान उपस्थित सदस्यों की सर्वसम्मति से वार्ड 13 से भाजपा समर्थित मीना कुमारी को चेयरपर्सन के लिए चुन लिया गया। जबकि वाइस-चेयरमैन के लिए चुनाव हुआ, जिसमें 7 वोट से वार्ड 20 से सुनील गांव भारीवास को कुर्सी मिली। वाइस-चेयरमैन के लिए तीन उम्मीदवार मैदान में थे। जिसमें सुनील को 18, सुरेश को 11 व सनोज को एक मत पड़ा। नव नियुक्त चेयरपर्सन मीना कुमारी ने कहा कि ब्लॉक का विकास करवाना प्राथमिकता रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा समर्थित विजय बने बहल पंचायत समिति के अध्यक्ष
बहल संवाद प्रतिनिधि के अनुसार पंचायत समिति बहल में भाजपा समर्थित उम्मीदवार विजय रहे। चेयरमैन पद के लिए विजय फोगाट निर्वाचित हुए, जिन्होंने योगेश शर्मा को पराजित किया। वहीं, वाइस चेयरमैन के लिए हुए चुनावों में प्रमिला सुधीवास विजयी रही। जिन्होंने रेखा को पराजित किया। चुनाव संपन्न होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जीत का जश्न मनाया। रविवार को राजकीय महिला महाविद्यालय में हुए दोपहर बाद करीब तीन बजे वोटिंग हुई। बहल ब्लॉक समिति के कुल 13 सदस्यों ने चुनाव में भाग लिया। चेयरमैन पद के लिए हुए चुनाव में दो उम्मीदवार मैदान में उतरे। जिसमें विजय फोगाट को 11 और योगेश शर्मा को महज 2 वोट मिले। इस तरह से विजय फोगाट ने यह मुकाबला 9 मतों से जीता। वहीं, वाइस चेयरमैन पद के लिए भी दो ही महिला उम्मीदवार मैदान में उतरी। इसमें सुधीवास गांव की प्रमिला व शहरयारपुर गांव से रेखा ने अपना नामांकन किया। यह चुनाव बेहद नजदीकी रहा और केवल एक मत से ही हार जीत हुई। प्रमिला को सात व रेखा को छह मत मिले। इस तरह से वाइस चेयरपर्सन के लिए प्रमिला सुधीवास ने मुकाबला एक मत से जीता। चुनाव में एसडीएम जगदीश चंद्र, डीएसपी जगत सिंह, नायब तहसीलदार गौरव, बीडीपीओ रेनू लता, एसएचओ महेन्द्र सिंह मौजूद रहे।
कैरू में 17 जनवरी को फिर होगी बैठक
कैरू खंड पंचायत समिति की बैठक रविवार को हुई। बैठक में कोरम पूरा नहीं हुआ। जिस वजह चुनाव नहीं हो पाए। अधिकारियों ने 17 जनवरी को फिर से चुनावी बैठक बुलाने का ऐलान किया। बैठक में कोरम के काफी कम सदस्य पहुंचे। कैरू खंड में 16 पंचायत समिति सदस्य हैं। एसडीएम मनीष कुमार फौगाट ने बताया कि 17 जनवरी को बैठक होगी।

बवानीखेड़ा में 23 में से 15 बीडीसी पहुंचे, देरी से पहुंचा एक सदस्य
बवानीखेड़ा संवाद प्रतिनिधि के अनुसार रविवार को पंचायत समिति बवानीखेड़ा के चेयरपर्सन का चुनाव कोरम पूरा ना होने के चलते स्थगित हो गया। गौरतलब है कि गत 27 नवंबर को जिले की पंचायत समिति सदस्य के चुनाव का परिणाम घोषित हुआ था। इसके बाद रविवार सांय 2 बजे बवानीखेड़ा खंड की पंचायत समिति के चेयरपर्सन चुनाव के लिए समय निर्धारित किया गया था। चुनाव भिवानी के एसडीएम संदीप अग्रवाल की देखरेख में होना था। निर्धारित समय पर विहित प्राधिकारी भिवानी के उपमंडल अधिकारी संदीप अग्रवाल पहुंचे। मीटिंग में 23 बीडीसी सदस्यों में से 15 मौके पर पहुंचे। नियमानुसार कोरम के लिए दो तिहाई सदस्य अर्थात 16 सदस्यों का होना आवश्यक था। 2 बजकर 8 मिनट पर हाल का गेट बंद कर दिया गया। एक बीडीसी सदस्य 2 बजकर 11 मिनट पर पहुंचा तो उसे मीटिंग हाल में प्रवेश नहीं मिला। यदि 16वां सदस्य निर्धारित समय पर पहुंच जाता तो रविवार को चेयरपर्सन का निर्वाचन हो जाता। इस बारे जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी रविंद्र दलाल ने बताया कि रविवार को खंड कार्यालय में बीडीसी के चेयरपर्सन का निर्वाचन होना था। मीटिंग में 15 सदस्य पहुंचे। कोरम के अनुसार चुनाव बैठक में 16 सदस्यों का होना आवश्यक था। इसलिए मीटिंग को स्थगित कर दिया गया है।अब बीडीसी चेयरपर्सन के लिए प्रशासन द्वारा दोबारा से तिथि निर्धारित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed