फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   bhiwani news

संतान नहीं होने पर तंत्र मंत्र के चक्कर में कर दी पति ने पत्नी की हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 12 Sep 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
bhiwani news
लोहारू। उपमंडल के गांव सोहांसरा के नजदीक स्थित ढाणी गंगाबिशन में एक व्यक्ति ने संतान नहीं हो पर तंत्र-मंत्र के चलते अपनी पत्नी की चिमटा व गंड़ासी से हत्या कर दी। इस मामले में लोहारू थाना पुलिस ने गांव के चौकीदार की शिकायत पर महिला के पति के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। वहीं पुलिस ने हत्यारोपी पति को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने पत्नी की हत्या कबूली है वहीं आरोपी से पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल किया चिमटा व एक गंड़ासी भी बरामद की है।
विज्ञापन

ढाणी गंगा बिशन के चौकीदार मनोज कुमार के अनुसार ढाणी गंगा बिशन निवासी रोशन सिंह का विवाह 2008 में हुआ था, लेकिन उसके अब तक कोई संतान नहीं है। शिकायत में आरोप है कि संतान के चक्कर में रोशन सिंह तंत्र-मंत्र के चक्कर में पड़ा हुआ था और इसी के चलते शनिवार रात अपनी पत्नी बाला देवी की हत्या कर दी। इसके बाद गुपचुप तरीके से महिला का गांव के शमशान घाट में अंतिम संस्कार भी कर दिया। जब मामले की सूचना पुलिस तक पहुंची तो पुलिस ने मौके मुआयना किया और आसपास के लोगों से पूछताछ की। इसके बाद चौकीदार मनोज की शिकायत पर महिला के पति रोशन सिंह के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

पुलिस महिला की हत्या की गुत्थी सुलझाने के लिए आरोपी पति से सख्ती से पूछताछ की तो उसने वारदात को कबूल कर लिया। लोहारू पुलिस थाना प्रबंधक विद्यानंद ने बताया कि पुलिस ने रोशन को उसकी पत्नी बाला देवी की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी से पत्नी की हत्या में इस्तेमाल एक चिमटा और एक गंड़ासी भी बरामद की है। पुलिस ने आरोपी रोशन को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जिला कारागार भेजने के आदेश हुए हैं। पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि उसे कोई संतान नहीं थी और वह तंत्र-मंत्र के चक्कर में पड़ गया था। इसी के चलते उसने इस वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed