फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   bhiwani news

शहर में रोहतक रोड से महम रोड तक बनेगा नया बाईपास, पूरा होगा रिंग रोड

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 12 Sep 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
bhiwani news
भिवानी। शहर में अब रोहतक रोड से महम रोड को जोड़ने वाला नया बाईपास बनेगा। जिसके बाद शहर के बाहर चारों तरफ का रिंग रोड पूरा होगा। केंद्रीय परिवहन एवं सड़क मंत्रालय ने डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) को भी मंजूरी दे दी है। जिसके बाद भूमि अधिग्रहण का काम भी लगभग पूरा होने जा रहा है। वहीं मंत्रालय ने कार्यों के टेंडर भी कराए हैं। जल्द ही इनके वर्कऑर्डर जारी होने के बाद काम शुरू होगा। शहर के चारों तरफ रिंग रोड बनने से शहर के अंदर जाम से मुक्ति मिलेगी और दूसरे प्रांतों एवं जिलों से रोजाना 50 से 70 हजार वाहनों का आवागमन भी सुगम हो जाएगा। शहरवासियों का कहना है कि इसके बाद शहर का दायरा भी बढ़ेगा और नई कॉलोनियां भी विकसित होंगी। हालांकि नगर परिषद ने शहर की हद बढ़ाने का मसौदा भी सरकार के समक्ष भेजा है। जिस पर अभी मंजूरी नहीं आई है।
विज्ञापन

भिवानी शहर के बाहर करीब 13 किलोमीटर लंबा बाईपास पहले से ही चालू हो चुका है। ये बाईपास दिल्ली-पिलानी नेशनल हाईवे को गांव निनान से लेकर लोहारू रोड और कोटपुतली तक जाने वाले दादरी रोड को जोड़ता है। इसके बाद रोहतक रोड से हांसी-हिसार और महम मार्ग को जोड़ने की तैयारी हो चुकी है। इन दोनों मुख्य मार्गों के जुड़ने के बाद शहर से निकलने वाले करीब सभी मुख्य मार्ग एक बड़े रिंग रोड का दायरा बनाएंगे जो करीब लगभग 22 किलोमीटर लंबा होने की संभावना है। फिलहाल नए बाईपास निकालने के लिए भूमि अधिग्रहण का काम करीब अंतिम चरण में है। वहीं केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्रालय भी इस दिशा में तेजी से कदम उठा रहा है। रिंग रोड निर्माण के लिए डीपीआर मंजूरी के बाद इसके कार्यों के टेंडर भी कराए गए हैं। जिस पर फिलहाल वर्कऑर्डर जारी होना बाकी है। जैसे ही वर्कऑर्डर जारी होंगे। एजेंसी रिंग रोड को साकार रूप देने के लिए काम शुरू कर देगी। रोहतक-महम रोड को बाईपास से जोड़ने के लिए भूमि अधिग्रहण के साथ-साथ संबंधित विभागों के अधिकारी भी सर्वेक्षण कर चुके हैं। रास्ते में आने वाले बिजली खंभों व अन्य लाइनों को भी शिफ्ट किया जाएगा। जिसको लेकर संबंधित विभागों के अधिकारी भी मैपिंग का कार्य कर रहे हैं।
विज्ञापन

ऐसे बनेगा शहर के बाहर रिंग रोड का दायरा
रोहतक रोड के निनान से शुरू होकर बाईपास लोहारू रोड के धिराना मोड़ पर मिल गया है। जबकि इसी बाईपास को गांव हालुवास के समीप दादरी रोड से जोड़ा जा चुका है। अब ये बाईपास गांव हालुवास के देवसर रोड से हांसी-हिसार और फिर रोहतक रोड से महम रोड से भी जुड़ेगा। जिसके बाद शहर के चारों तरफ सभी मुख्य मार्ग आपस में रिंग रोड से जुड़ जाएंगे और शहर के बाहर से ही वाहनों का आवागमन संभव हो पाएगा। जिससे शहर की अंदरुनी सड़कों को भारी वाहनों के जाम से निजात मिलेगी वहीं एक दूसरे शहर पहुंचने का समय भी बचेगा। रिंग रोड को जोड़ने में दो नए रेलवे ओवरब्रिज भी बनाए जाएंगे। जिसकी प्लानिंग भी अभी चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर के बाहर रिंग रोड पूरा करने के लिए बाईपास निर्माण बनाया जाएगा। केंद्रीय मंत्रालय की ओर से भूमि अधिग्रहण का काम चल रहा है। जल्द ही इसके कार्यों के वर्कऑर्डर करा काम शुरू कराया जाएगा। इसका फायदा भिवानी शहर के लोगों को मिलेगा। इस परियोजना को जल्द से जल्द पूरा कराने की कोशिश रहेगी।
-चौ. धर्मबीर सिंह, सांसद भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed