{"_id":"6314fe35a0bb3e67591a60fb","slug":"bhiwani-news-bhiwani-news-hsr641017957","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने जिले को दी 10.88 करोड़ विभिन्न विकास परियोजनाओं की दी सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने जिले को दी 10.88 करोड़ विभिन्न विकास परियोजनाओं की दी सौगात
विज्ञापन
13 फोटो लघु सचिवालय स्थित विभिन्न परियोजनाओं का शुभारंभ करते विधायक बिशम्बर वाल्मीकि व अन्य। संव?
- फोटो : Bhiwani
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भिवानी। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने रविवार को करनाल के डॉ. मंगलसेन सभागार में आयोजित राज्यस्तरीय कार्यक्रम से जिले को 10.88 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात दी। भिवानी के डीआरडीए हॉल में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बवानी खेड़ा विधानसभा क्षेत्र के विधायक बिशम्बर वाल्मीकि, जिला भिवानी के प्रशासनिक सचिव तथा आयुक्त एवं सचिव हरियाणा सरकार व अतिरिक्त उपायुक्त राहुल नरवाल की उपस्थिति में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिला की चार परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया गया।
मुख्यमंत्री ने प्रदेशभर में 2038 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली करीब 175 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया और प्रदेशभर में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रमों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबोधित किया। करनाल में आयोजित राज्यस्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दिखाया गया। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि हरियाणा देश का पहला प्रदेश बनने जा रहा है, जहां लोगों को म्हारा गाम जगमग ग्राम योजना के तहत 24 घंटे बिजली दी जा रही है। देश व प्रदेश के विकास के लिए केंद्र व राज्य सरकार द्वारा आधारभूत ढांचा विकसित किया जा रहा है। इसलिए आज विदेशी निवेशकों के लिए हरियाणा पहली पसंद बन गया है।
आयुक्त एवं सचिव और जिला भिवानी के प्रशासनिक सचिव पंकज अग्रवाल ने कहा कि अधिकारी सरकार की सभी कल्याणकारी योजनाओं का क्रियान्वयन सही ढंग से करें ताकि जरूरतमंद परिवारों व व्यक्तियों को फायदा मिल सके।
विज्ञापन
इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष शंकर धूपड़, जेजेपी के जिलाध्यक्ष विजय गोठड़ा, मार्केटिंग बोर्ड के कार्यकारी अभियंता अजय राठी, पंचायती राज के कार्यकारी अभियन्ता सुदेश कुमार, एसडीओ रमेश कुमार, एसडीओ प्रवीण बजाज, एसडीओ सतबीर सिंह, एसटीओ मुकेश शर्मा, कृषि अधिकारी संजय मेचू, गांव प्रेम नगर से कैप्टन कलम सिंह, सुबे सिंह, कुलदीप, राजेश बूरा, रामनीवास, प्रवीण, राजू मेहरा जताई आदि उपस्थित रहे।
मृदा परीक्षण प्रयोगशाला का किया उद्घाटन
कृषि एवं पशुपालन मंत्री जेपी दलाल के प्रयासों से करीब डेढ़ करोड़ रुपये की लागत से सिवानी, लोहारू और तोशाम में किसानों के लिए मृदा परीक्षण प्रयोगशाला की स्थापना की गई है, जिनका मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उद्घाटन किया।
प्रेमनगर गांव की जल निकासी व्यवस्था के लिए साढ़े नौ करोड़ रुपये की बड़ी परियोजना का शिलान्यास
बवानी खेड़ा के विधायक बिशम्बर वाल्मीकि ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा लोगों को मूलभूत सुविधाएं प्रदान कर बिना भेदभाव के विकास कार्य करवाएं जा रहे हैं। सरकार का प्रयास है कि पंक्ति में खड़े अंतिम व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं का लाभ मिले। उन्होंने बवानीखेड़ा में करोड़ों रुपये की लागत से हेडगेवार सभागार, पंडित दीनदयाल उपाध्याय सामुदायिक भवन और फायर ब्रिगेड आदि का निर्माण करवाए जाने पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल का आभार जताया। उन्होंने प्रेमनगर गांव की जल निकासी व्यवस्था के लिए साढ़े नौ करोड़ रुपये की बड़ी परियोजना का शिलान्यास करने पर मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। इस परियोजना से गांव में बरसाती और गंदे पानी की निकासी की सही व्यवस्था बनेगी।