फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   bhiwani news, agitation, start, before, reach, rapid action force, police

धरना शुरू होने से पहले पहुंची एक-एक आरएएफ और पुलिस कंपनी

Sat, 28 Jan 2017 01:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 28 Jan 2017 01:30 AM IST
विज्ञापन
bhiwani news, agitation, start, before, reach, rapid action force, police
reservation
चरखी दादरी में 29 जनवरी से फिर से जिले में शुरू हो रहे आरक्षण आंदोलन के लिए दोनों तरफ से तैयारियां चल रही हैं। एक तरफ जिला प्रशासन के पास आरएएफ (रेपिड एक्शन फोर्स) व पुलिस की एक-एक कंपनी पहुंच चुकी हैं तो वहीं, जाट आरक्षण संघर्ष समिति को भी लगातार समर्थन मिल रहा है। प्रशासन की डिमांड के मुताबिक अभी आठ कंपनियां आनी और बाकी है। जाट आरक्षण समिति के लिए सुखद बात यह है कि प्रशासन ने उनकी बताई दो जगहों में से एक पर धरना शुरू करने की अनुमति दे दी है। खुद एसडीएम विजेंद्र हुड्डा व डीएसपी सुरेश हुड्डा ने सेक्टर आठ में धरनास्थल का पहले निरीक्षण किया और बाद में यहां धरना शुरू करने के लिए प्रशासनिक सहमति दे दी। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि प्रदर्शनकारियों को शांतिपूर्वक धरने की कितने दिनों की मंजूरी मिली है। डीएसपी हेडक्वार्टर सुरेश हुड्डा ने सेक्टर आठ धरने के लिए फाइनल करने की पुष्टि की है।
विज्ञापन


जिला में शांति व्यवस्था बनाए रखने के मद्देनजर जिला उपायुक्त पंकज ने भिवानी के पंचायती राज शिक्षण संस्थान के बैठक कक्ष में दादरी एवं भिवानी जिला के अधिकारियों की बैठक ली। इसमें भिवानी जिला के पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार तथा दादरी जिला के पुलिस अधीक्षक सुनील दलाल सहित सभी अधिकारियों ने भाग लिया। उपायुक्त ने कहा कि जिला में किसी भी व्यक्ति को किसी भी कीमत पर शांति व्यवस्था भंग करने की आजादी नहीं दी जाएगी। यदि कोई व्यक्ति या संस्था ऐसे कार्यों में प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से शामिल पाया गया तो उसके खिलाफ दंगा भड़काने संबंधित अधिनियम के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने आम जनता से भी अपील करते हुए कहा कि वे अफवाहों पर ना तो ध्यान दें और ना ही इन्हें फैलाने में मदद करें। आपसी भाईचारा व शांति बनाए रखे और किसी भी असामाजिक तत्व की संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत प्रशासन को दें। उन्होंने कहा कि किसी भी गड़बड़ी की आशंका से निपटने के लिए प्रशासन ने समुचित व व्यापक तैयारियां कर रखी हैं। भिवानी व दादरी जिला में सेक्टर वाइज ड्यूटी मजिस्ट्रेट की नियुक्ति कर दी गई हैं इनके साथ समुचित पुलिस फोर्स 24 घंटे साथ रहेगी। इसके साथ-साथ भिवानी व दादरी जिले में अतिरिक्त आठ फोर्स की टुकड़ी पहुंच चुकी है, जिनमें पैरामिलिट्री भी शामिल हैं।
विज्ञापन


शनिवार को निर्धारित किए जाएंगे जिले के नाके: एसपी
जाट आरक्षण के दौरान प्रशासन किसी प्रकार की ढिलाई बरतने के मूड में नहीं है। फोर्स ने जिले में डेरा डाल दिया है। इसके अलावा पुलिस की कंपनी भी पहुंच चुकी है। एसपी सुनील दलाल ने बताया कि जिले में पर्याप्त मात्रा में आरक्षण आंदोलन शुरू होने से पहले फोर्स पहुंच जाएगी। शनिवार तक नाके व कर्मचारियों की ड्यूटियां निर्धारित कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हमें लगातार 36 बिरादरी का समर्थन मिल रहा है। धरना शांतिपूर्वक रहेगा और इसके लिए सारी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। अब बस तो 29 तारिख को धरने पर बैठने का इंतजार है।

राजकुमार हडौदी, जिलाध्यक्ष जाट आरक्षण संघर्ष समिति

हमारे पास एक आरएएफ व पुलिस कंपनी पहुंच चुकी है। हमने दोनों की पांच-पांच कंपनी भेजने की मांग की थी। शनिवार को इनकी ड्यूटियां लगा दी जाएगी। धरने से पहले हम फ्लैग मार्च निकालकर शांति व भाईचारा बनाए रखने का संदेश भी देंगे। जिले में पर्याप्त पुलिस फोर्स शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए तैनात रहेगी।
सुनील दलाल, एसपी
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed