{"_id":"587bd1254f1c1b332defea7f","slug":"bhiwani-news-accident-one-dead-two-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में एक की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में एक की मौत, दो घायल
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 16 Jan 2017 01:14 AM IST
विज्ञापन
dead body
तोशाम में तोशाम-बहल मार्ग पर गांव पटौदी के पास पिकअप व टैंपो की टक्कर से कतवार निवासी एक युवक की मौत हो गई। वहीं दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए हिसार रेफर किया गया है।
हादसा रविवार मध्याह्न 12 बजे हुआ। गांव कतवार निवासी रमेश व राजेंद्र किसी काम से तोशाम आए थे। वापसी के दौरान गांव पटौदी से निकले तो टैंपो व पिकअप की टक्कर हो गई। टक्कर में 28 वर्षीय रमेश की मौके पर ही मौत हो गई जबकि राजेंद्र व एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। घायलों को उपचार के लिए हिसार के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया।
इस बारे में जांच अधिकारी उपेंद्र ने बताया कि अज्ञात पिकअप चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। मामले में छानबीन की जा रही है।