फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Bhiwani-Mahendragarh Lok Sabha: After BJP, JJP also fielded candidates, INLD-Congress did not open their cards

भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा: भाजपा के बाद जजपा ने भी मैदान में उतारा प्रत्याशी, इनेलो-कांग्रेस ने नहीं खोले पत्ते

Wed, 27 Mar 2024 11:43 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 27 Mar 2024 11:43 PM IST
सार

भिवानी-महेंद्रगढ़ सीट पर जातीय वोट साधने की तैयारी है। कांग्रेस प्रत्याशी पर निगाहें टिकीं हैं। 

विज्ञापन
Bhiwani-Mahendragarh Lok Sabha: After BJP, JJP also fielded candidates, INLD-Congress did not open their cards
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और जजपा नेता दुष्यंत चौटाला। - फोटो : फाइल

विस्तार

लोकसभा चुनावों में उम्मीदवारों के मैदान में उतारने के साथ ही माहौल गर्माता जा रहा है। भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र से भाजपा के बाद अब जजपा ने भी अपना उम्मीदवार उतार दिया है। इसके बाद कांग्रेस पर अब निगाहें टिकी हैं, क्योंकि कांग्रेस ने अभी अपने पत्ते नहीं खोले हैं।

विज्ञापन


जजपा ने अपने उम्मीदवार के जरिए जाट के साथ अहीर समाज के मतदाताओं को भी साधने का प्रयास किया है। हालांकि भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा सीट पर डॉ. अजय सिंह चौटाला ने वर्ष 1999 में यहां से इनेलो के टिकट पर जीत दर्ज की थी। डॉ. अजय ने तब कांग्रेस प्रत्याशी रहे वर्तमान भाजपा सांसद धर्मबीर सिंह को 2,03,406 मतों से करारी शिकस्त दी थी।
विज्ञापन


डॉ. अजय शुरुआत से ही भिवानी को अपनी कर्मभूमि बताते रहे हैं पहले उनके बेटे दिग्विजय सिंह चौटाला को यहां से मैदान में उतारने की तैयारी थी, मगर भाजपा के उम्मीदवार धर्मबीर सिंह की घोषणा के बाद जजपा ने राव बहादुर सिंह काे यहां से प्रत्याशी बनाया है। इससे अब कांग्रेस और इनेलो प्रत्याशी पर सबकी निगाहें टिकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, इनेलो और कांग्रेस में भी अभी उधेड़बुन चल रही है, क्योंकि उनके लिए यहां जातीय समीकरण साधना भी बहुत जरूरी है। यहां जातीय आधार पार्टी से अधिक मायने रखते हैं। कांग्रेस की ओर से पूर्व सांसद श्रुति चौधरी और राव दान सिंह के नामों की चर्चा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed