फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Bhiwani council employee leave work and stage protest

Bhiwani: महिला पार्षद के बेटे ने नगर परिषद कर्मचारी को जड़ा थप्पड़, गुस्साए कर्मचारियों ने काम छोड़ दिया धरना

Tue, 19 Nov 2024 02:47 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 19 Nov 2024 02:47 PM IST
सार

वार्ड नंबर छह की महिला पार्षद के बेटे ने प्रॉपर्टी आईडी की सीट पर बैठकर काम देख रहे संदीप नामक कर्मचारी को थप्पड़ जड़ दिया। इसको लेकर सोमवार को कार्यालय में भी काफी हंगामा हुआ और बात चेयरपर्सन प्रतिनिधि व अन्य पार्षदों तक भी पहुंची।

विज्ञापन
Bhiwani council employee leave work and stage protest
प्रदर्शन करते कर्मचारी - फोटो : संवाद

विस्तार

भिवानी में एक महिला पार्षद के बेटे ने नगर परिषद कर्मचारी को सोमवार को थप्पड़ जड़ दिया था। इस मामले को लेकर मंगलवार सुबह नगर परिषद कर्मचारियों ने काम छोड़कर नगर परिषद के गेट पर धरना देकर रोष प्रदर्शन किया। 
विज्ञापन


कर्मचारियों ने महिला पार्षद के बेटे पर प्रॉपर्टी आईडी का काम देख रहे कर्मचारी को थप्पड़ जड़कर दुर्व्यवहार किए जाने के आरोप लगाए वहीं आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। वहीं कर्मचारियों के काम छोड़ हड़ताल की वजह से अपने कार्यों के लिए आए लोग भी दिनभर भटकते रहे। 
विज्ञापन




दरअसल शहर के वार्ड नंबर छह की महिला पार्षद के बेटे ने प्रॉपर्टी आईडी की सीट पर बैठकर काम देख रहे संदीप नामक कर्मचारी को थप्पड़ जड़ दिया। इसको लेकर सोमवार को कार्यालय में भी काफी हंगामा हुआ और बात चेयरपर्सन प्रतिनिधि व अन्य पार्षदों तक भी पहुंची। इस बात से गुस्साए नगर परिषद कर्मचारियों ने मंगलवार को काम छोड़कर मुख्य गेट पर बैठकर धरना दिया और नारेबाजी कर रोष प्रदर्शन किया। नगर परिषद कर्मचारी आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर अड़े हैं। इस वजह से मंगलवार को नगर परिषद कार्यालय में कामकाज भी पूरी तरह से ठप रहा। वहीं अपने कार्यों के लिए नगर परिषद कार्यालय आने वाले लोग भी भटकते रहे।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed