{"_id":"645a17afbc71f1b0330b6923","slug":"bhiwani-boxer-sachin-siwach-junior-two-steps-away-from-medal-pre-quarter-match-will-be-held-in-the-evening-2023-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani: पदक से दो कदम दूर बॉक्सर सचिन सिवाच जूनियर, शाम को होगा प्री क्वार्टर मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani: पदक से दो कदम दूर बॉक्सर सचिन सिवाच जूनियर, शाम को होगा प्री क्वार्टर मैच
Tue, 09 May 2023 03:21 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Tue, 09 May 2023 03:21 PM IST
सार
भिवानी के पुरुष मुक्केबाजों में विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप में अब तक तीन पदक आए है। जोकि बॉक्सर विजेंद्र सिंह, बॉक्सर विकास कृष्णन और बॉक्सर मनीष कौशिक के नाम है। वहीं, उनके कोच अनिल टेकराम ने बताया कि सचिन सिवाच जूनियर ने मोल्दोवा के सर्गेई नोवाक को 5-0 के सर्वसम्मत निर्णय से हराकर आईबीए पुरुष मुक्केबाजी विश्व चैंपियनशिप में 54 किग्रा वर्ग के प्री क्यूएफ में प्रवेश किया।
विज्ञापन
भारतीय कोच व मैनेजमेंट टीम के साथ बॉक्सर सचिन सिवाच
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उज्बेकिस्तान की राजधानी ताशकंद में एक मई से 14 मई तक आईबीए पुरुष विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप जारी है। गांव मिताथल के बेटे बॉक्सर सचिन सिवाच जूनियर ने प्री क्वार्टर में अपनी जगह बना दी है। जिसको अब पदक से महज दो कदम की दूरी पर है। मंगलवार शाम को उनका कजाकिस्तान के मुक्केबाज के साथ प्री क्वार्टर मुकाबला होना है। जिसे जीतने के बाद वे क्वार्टर फाइनल में प्रवेश करेंगे। क्वार्टर फाइनल मुकाबला जीतने के बाद ही वे पदक पक्का कर सकेंगे।
विज्ञापन
चैंपियनशिप में अब तक तीन पदक आए