फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Bhiwani board hold 12th class result of former Haryana CM OP Chautala

हरियाणा: भिवानी बोर्ड ने घोषित किया 12वीं ओपन का परिणाम, पूर्व सीएम ओपी चौटाला का इस वजह से रिजल्ट रोका

Thu, 05 Aug 2021 10:28 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Thu, 05 Aug 2021 10:28 PM IST
सार

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने ओपन के परीक्षार्थियों का रिजल्ट जारी करने के लिए 27:07 का फार्मूला रखा है। इसी आधर पर गुरुवार को भिवानी बोर्ड ने परिणाम जारी किया। बोर्ड के सचिव राजीव प्रसाद ने बताया कि जो परीक्षार्थी हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के रिजल्ट से संतुष्ट नहीं हैं, उनको परीक्षा देने का मौका दिया जाएगा। 

विज्ञापन
Bhiwani board hold 12th class result of former Haryana CM OP Chautala
हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला। - फोटो : फाइल

विस्तार

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने गुरुवार को 12वीं कक्षा की ओपन का रिजल्ट जारी कर दिया। बोर्ड ने 38,926 परीक्षार्थियों का रिजल्ट जारी किया है। वहीं 10वीं में अंग्रेजी विषय में पास न होने के कारण पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला और 6 अन्य परीक्षार्थियों का रिजल्ट रोका है।

विज्ञापन


कोरोना संक्रमण के कारण इस बार परीक्षा का आयोजन नहीं हुआ। बोर्ड ने सभी बच्चों को 27:07 के फॉर्मूले से पास कर दिया है। पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला ने 12वीं कक्षा की परीक्षा देने के लिए आवेदन किया था। पूर्व मुख्यमंत्री भी 12वीं में पास हो गए हैं लेकिन 10वीं कक्षा में अंग्रेजी में पास न होने के कारण उनका रिजल्ट रोका गया है। 
विज्ञापन


चौटाला ने वर्ष 2017 में नेशनल ओपन से 10वीं कक्षा पास की थी। नेशनल ओपन के नियमानुसार 6 में पांच विषयों में पास होना जरूरी है। इस दौरान पूर्व सीएम चौटाला अंग्रेजी विषय में पास नहीं हुए थे। उन्हें 5 विषयों में पास होने के कारण 10वीं में सफल माना गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शिक्षा बोर्ड की शर्त के अनुसार 10वीं कक्षा के अंग्रेजी विषय में पास होना जरूरी है। इसलिए उनका रिजल्ट रोक दिया गया है। जब तक चौटाला 10वीं कक्षा के अंग्रेजी विषय में पास नहीं होंगे तब तक उनका रिजल्ट जारी नहीं होगा। 18 अगस्त को परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।

27:07 के फॉर्मूले से सभी नए और पूर्ण विषय के विद्यार्थी पास
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने ओपन के परीक्षार्थियों का रिजल्ट जारी करने के लिए 27:07 का फार्मूला रखा है। सभी नए और पूर्ण विषय के विद्यार्थियों को थ्योरी में 27 नंबर और प्रेक्टिकल में 7 नंबर प्रदान किए हैं। ऐसे में सभी परीक्षार्थी 34 प्रतिशत अंकों के साथ पास हो गए हैं। ओपन से 12वीं कक्षा के लिए प्रदेश से फ्रेश कैटेगरी में 27569 परीक्षार्थियों का परिणाम घोषित किया है, इनमें 19068 छात्र और 8501 छात्राएं शामिल हैं।


परीक्षा देने का भी मिलेगा मौका
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के सचिव राजीव प्रसाद ने बताया कि जो परीक्षार्थी हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के रिजल्ट से संतुष्ट नहीं हैं, उनको परीक्षा देने का मौका दिया जाएगा। ऐसे सभी परीक्षार्थियों को 18 अगस्त 2021 से आरंभ हो रही परीक्षा में उसी आवेदन के आधार पर बिना शुल्क के परीक्षा में प्रविष्ट होने की अनुमति प्रदान की जाएगी। उन्होंने बताया कि यदि कोई परीक्षार्थी घोषित हुए परिणाम से संतुष्ट नहीं है तो वह 18 अगस्त 2021 की परीक्षा में निशुल्क प्रविष्ट हो सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed