फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Best policy has been made for martyrs and corona warriors : Dalal

शहीदों व कोरोना योद्धाओं के लिए बनाई है सर्वश्रेष्ठ नीति : दलाल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 24 Dec 2021 12:48 AM IST
विज्ञापन
Best policy has been made for martyrs and corona warriors : Dalal
गांव इंदीवाली में कोरोना योद्धा विजय कुमार की प्रतिमा का अनावरण करते कृषिमंत्री जेपी दलाल व अन्? - फोटो : Bhiwani
कैरू (भिवानी)। प्रदेश के कृषि एवं पशुपालन मंत्री जेपी दलाल ने कहा है कि केंद्र व राज्य सरकार ने देश एवं प्रदेश में व्यवस्था परिवर्तन का काम किया है। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार ने शहीदों व कोरोना योद्धाओं के लिए जो नीति बनाई है, वह देश में सर्वश्रेष्ठ है।
विज्ञापन

कृषि मंत्री ने वीरवार को गांव इंदीवाली में कोरोना योद्धा स्व. विजय कुमार की प्रतिमा का अनावरण करने के उपरांत कही। इस मौके पर कृषि मंत्री ने विजय कुमार की धर्मपत्नी सुनील, पिता उमेद सिंह, माता वेदपति, पुत्र भूपेश व उनकी पुत्री मोनिका को शॉल भेंटकर सम्मानित किया। भाई मनोज बलौदा ने सभी का आभार व्यक्ति किया। कृषि मंत्री ने स्व. विजय कुमार के नाम पर 21 लाख की राशि से गांव की एक गली का निर्माण करने व इंदीवाली से कोई भी एक दूसरे गांव तक संपर्क सड़क मार्ग बनवाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि तोशाम सहित पूरे जिले के लिए मेरे दरवाजे खुले हैं। प्रत्येक व्यक्ति का उतना ही हक है, जितना लोहारू के लोगों का। उनका प्रयास रहता है कि जरूरतमंद गरीब व्यक्ति को पारदर्शिता के साथ उसको हक मिले। सरकार ने व्यवस्था परिवर्तन करने का काम किया है। योग्यता के आधार पर तोशाम क्षेत्र के युवाओं का हरियाणा पुलिस सब इंस्पेक्टर पद पर चयन होना इस बात का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में कानून का हक बिना मांगे जरूरतमंद को मिले। इसके लिए सरकार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि विदेशों में कोरोना संक्रमण का खतरा बढ़ता जा रहा है। कोरोनो के केसों में लगातार वृद्धि हो रही है इसलिए आमजन को सावधानी बरतनी चाहिए और जिन लोगों ने वैक्सीन नहीं लगवाई है। वे दोनों डोज अवश्य लगवाएं। जीवजंतु कल्याण बोर्ड के केंद्रीय सदस्य मोहन सिंह आहलूवालिया ने कहा कि यह शहीदों की धरती है, वे इस धरती को नमन करते हैं। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र की माताएं बेहद शक्तिशाली हैं, जो देश की रक्षा करते हुए शहीद होने के लिए अपने लाड़लों को सेना में भेजती हैं। उन्होंने कहा कि शहीदों के सम्मान के लिए भारत सरकार की नीति सराहनीय है। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में लोगों की सेवा करने वाले लोग महान हैं और आज यहां हम स्व. विजय कुमार को नमन करते हैं। उन्होंने इस अवसर पर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को याद करते हुए कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री रहते शहीदों के शव घर तक पहुंचाने का काम किया। इससे पहले शहीद होने की सूचना भेजी जाती थी। इस अवसर पर पूर्व विधायक शशिरंजन परमार, डीएसपी परमजीत समौता, जेजेपी नेता सीताराम सिंगला, बीजेपी जिला अध्यक्ष शंकर धूपड़, बीजेपी नेता हर्षवर्धन मान, रॉकी मित्तल, राष्ट्रवादी युवा किसान संगठन के प्रदेश अध्यक्ष रणवीर छिक्कारा, संगठन महामंत्री अनिल दूत, मनोज देशवाल, कैरू मंडल अध्यक्ष प्रदीप तंवर, जिला उपाध्यक्ष रमेश लालावास, अशोक दुल्हेड़ी, मनोज सुंगरपुर, राजपाल, पृथ्वी शर्मा, निरंजन राठौड़, रोहताश शर्मा ने भी अपने विचार रखे। इस अवसर पर डॉ. संजय ओबरा, रविंद्र मंढोली, सुनील थेबड, गजानंद अग्रवाल, सुशील केडिया, धर्मपाल बलोदा देवराला, पूर्व सरपंच उमेद सिंह देवराला, एडवोकेट संजय नेहरा, छोटूराम पुनिया, हवासिंह बलौदा, नरेश कुमार, सुखबीर खैरपुरिया, सुनील ठेकेदार, संजय बलौदा आदि गण्यमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed