{"_id":"60047e818ebc3e31874ef1ad","slug":"beating-two-parties-two-injured-bhiwani-news-rtk591326159","type":"story","status":"publish","title_hn":"मामूली कहासुनी में चले लाठी-डंडे, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मामूली कहासुनी में चले लाठी-डंडे, दो घायल
विज्ञापन
भिवानी। गांव सैय में मामूली कहासुनी को लेकर दो पक्षों में लाठी-डंडे चले। झगड़े में दोनों पक्षों से एक महिला सहित दो लोग घायल हैं। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। मामला शनिवार शाम करीब छह बजे का है।
गांव सैय निवासी पप्पू ने बताया कि उसके बेटे की पड़ोस के ही कुछ युवकों के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी को गई थी। जिसको लेकर शनिवार शाम करीब छह बजे आरोपी पक्ष के दो लोग उनके घर में घुसकर गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर उसकी पत्नी 50 वर्षीय गुड्डी के साथ मारपीट की। जिसके कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गई।
वही दूसरे पक्ष से घायल गांव सैय निवासी 18 वर्षीय दीपक ने बताया कि शनिवार शाम को वह गांव के ही स्कूल में व्यायाम कर रहा था। अचानक ही आरोपी पक्ष से छह-सात युवक हाथ में लाठी-डंडे लेकर आए और गाली-गलौज करने लगे। जिनका विरोध करने पर उसकी पिटाई कर दी। परिजनों ने दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में दाखिल करवाया है। मामले की सूचना पुलिस को दी।