फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Beaten at the examination center superintendent and police staff

परीक्षा केंद्र पर अधीक्षक व पुलिस कर्मचारी को पीटा

Sat, 20 Sep 2014 12:52 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, भिवानी
ब्यूरो/ अमर उजाला, भिवानी Updated Sat, 20 Sep 2014 12:52 AM IST
विज्ञापन
Beaten at the examination center superintendent and police staff

गांव जमालपुर के सरकारी स्कूल में चल रही परीक्षा के दौरान जमकर बवाल मचा। केंद्र अधीक्षक और परीक्षा दे रही एक छात्रा के बीच विवाद के बाद परीक्षा केंद्र अखाड़ा बन गया। छात्रा के समर्थन में आए युवकों से केंद्र अधीक्षक को बचाने आए पुलिस कर्मचारी को पीट डाला।

विज्ञापन


छात्रा ने आरोप लगाया कि अधीक्षक ने गलत नीयत से उसकी तलाशी ली, जबकि अधीक्षक ने आरोप लगाया कि छात्रा को नकल करते पकड़ा गया तो उसने हाथापाई शुरू कर दी और कपडे़ फाड़ दिए। पुलिस ने अधीक्षक की शिकायत पर छात्रा, एक शिक्षिका, एक नामजद युवक व 10-12 अन्य के खिलाफ मारपीट, सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन



घटना करीब साढ़े़ चार बजे की है। गांव जमालपुर के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में बोर्ड की परीक्षाएं चल रही है। शुक्रवार को 12वीं कक्षा का भूगोल विषय का पेपर था। परीक्षा केंद्र में अचानक एक छात्रा और अधीक्षक के बीच विवाद हो गया। विवाद के दौरान उत्तर पुस्तिका भी फाड़ दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्रा रोते हुए सेंटर से बाहर निकली। जहां पहले से खडे़ उसके परिजन व कुछ अन्य युवक सेंटर पहुंचे और अधीक्षक की धुनाई कर दी। बचाव करने आए पुलिस कर्मी को भी पीटा। सूचना पर बवानीखेड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को अलग किया।


छात्रा पर नकल करने का आरोप
केंद्र अधीक्षक जंगबीर ने बताया कि सेंटर में 42 छात्राएं परीक्षा दे रही थी। उक्त छात्रा नकल कर रही थी। नकल करते पकड़ी गई तो झगड़ा करने लगी और उसकी शर्ट फाड़ डाली। बाद में उत्तर पुस्तिका भी फाड़ डाली। बाद में 10-12 अन्य युवक आए और उसके साथ मारपीट की। बीच बचाव करने आए पुलिस कर्मी एएसआई रमेश पर भी हमला किया।


गलत नियत से तलाशी लेने का आरोप
छात्रा ने बताया कि सेंटर पर कुछ बाहरी युवक नकल कराने के लिए शोर मचा रहे थे। उसने अधीक्षक को इन्हें सेंटर से भगाने के लिए कहा तो उसी को धमकाया और गलत नीयत से उसकी तलाशी लेने लगे। जब कहा कि महिला कर्मी तलाशी ले सकती है तो उसकी चोटी पकड़ ली।


बचाव में अधीक्षक की शर्ट फट गई। निर्धारित समय से करीब 20 मिनट पहले उसकी उत्तर पुस्तिका छीनकर फाड़ दी गई। मामले में एसएचओ अजीत सिंह ने बताया कि केंद्र अधीक्षक जंगबीर की शिकायत पर छात्रा ऋतु, एक प्राइवेट स्कूल की शिक्षिका, युवक जोगेंद्र व 10-12 अन्य के खिलाफ ड्यूटी पर तैनात सरकारी कर्मचारी से मारपीट करने, सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने का मामला दर्ज किया है। झगडे़ में एएसआई रमेश को भी चोट आई है। मामले की जांच की जा रही है। अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed