फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   bank, notice, three new positive

कोरोना अलर्ट : बैंक ने चस्पा किया नोटिस, स्वास्थ्य सर्वोपरि, जिले में तीन नए संक्रमित मिले

Mon, 17 Aug 2020 07:42 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2020 07:42 PM IST
विज्ञापन
bank, notice, three new positive
एसबीआई पर बंद का चस्पाया गया नोटिस। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : Bhiwani
14 अगस्त को घंटाघर स्थित एक बैंक की मुख्य शाखा में 15 कोरोना पॉजिटिव आने के बाद सोमवार को भी बैंक में आने वाले उपभोक्ता परेशान रहे। बैंक का अवकाश किया गया है। साथ ही बैंक के बाहर नोटिस भी चस्पा किया गया कि बैंक कर्मचारी पॉजिटिव आए हैं और बाकी कर्मचारियों की टेस्टिंग चल रही है। इसलिए जब तक जरूरी न हो, बैंक न आएं। उधर, सोमवार को भी जिले में तीन नए कोरोना केस सामने आए। अब पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा 957 पहुंच गया है। वहीं 17 कोरोना पॉजिटिव ठीक हुए। अब तक 855 ठीक हो चुके हैं। सोमवार को भी 550 सैंपल जांच के लिए पीजीआई रोहतक भेजे गए।
विज्ञापन

बीते शुक्रवार को घंटाघर स्थित एक मुख्य बैंक की मुख्य शाखा में 15 कर्मचारी पॉजिटिव मिले थे। जिसके बाद शनिवार-रविवार को अवकाश रहा। सोमवार को बैंक खुलना था और काफी ग्राहक भी पहुंचे। मगर बैंक का अवकाश रहा। यहां मुख्य गेट पर ही नोटिस चस्पा किया गया था कि बैंक के कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव आ गए है और बाकी कर्मचारियों का टेस्ट करवाया जा रहा है। आपकी सुरक्षा सर्वोपरि है, ऐसे में बैंक में आने से बचे। इस नोटिस को देख ग्राहकों में भी हड़कंप मचा रहा। काफी लोग ऐसे थे, जिनके लिए कार्य जरूरी था मगर स्वास्थ्य भी जरूरी है।
विज्ञापन

ये नए केस आए सामने
सिविल सर्जन डॉ. जितेंद्र कादयान ने बताया कि भिवानी में सोमवार को तीन नए कोरोना पॉजिटिव के केस सामने आए है। जिनमें से 19 वर्षीय युवक गांव हालुवास माजरा से है और दो गांव बजीणा से 14 वर्षीय लड़का, 22 वर्षीय लड़की है। ये सभी पहले से आए कोरोना पॉजिटिव के संपर्क में आए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed