{"_id":"5f3c1a098ebc3eaac749f177","slug":"bank-1-80-lakh-rupee-women-bhiwani-news-rtk5693560176","type":"story","status":"publish","title_hn":"मदद के बहाने बैंक में 1.80 लाख जमा कराने आई महिला के रुपये ले उड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मदद के बहाने बैंक में 1.80 लाख जमा कराने आई महिला के रुपये ले उड़ा
विज्ञापन
घंटाघर चौक स्थित पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में रुपये जमा कराने आई महिला की मदद के बहाने के एक व्यक्ति उसके एक लाख 80 हजार रुपये ले उड़ा। पुलिस ने महिला की शिकायत पर आईपीसी की धारा 406 अमानत में खयानत का केस दर्ज किया है। सीसीटीवी में व्यक्ति नजर आ रहा है मगर पहचान नहीं हो पाई है।
मामला सुबह करीब साढ़े 10 बजे का है। लक्ष्मीनगर वासी करीब 50 वर्षीय महिला महेंद्रवती अपने भांजे सेना के जवान धर्मबीर के साथ घंटाघर स्थित पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में सुबह एक लाख 80 हजार रुपये जमा कराने आई थी। महिला का भांजा धर्मबीर आधार कार्ड की फोटोकॉपी करवाने चला गया और पीछे से एक व्यक्ति धर्मबीर को अपना दोस्त बता रुपये जमा कराने में मदद के बहाने लेकर फरार हो गया। महेंद्रवती ने बताया कि उनका झिंझर गांव में प्लॉट था तो उन्होंने अभी बेचा है। उसी की बयाना राशि थी, जो वह जमा कराने अपने भांजे धर्मबीर के साथ बैंक आई थी। रुपये बैंक में जमा कराने के बहाने महिला को बहला-फुसलाकर रुपये ले जाने की सारी वारदात सीसीटीवी में कैद हुई।
एसएचओ शहर थाना, रवींद्र कुमार ने बताया कि रुपये जमा कराने के बहाने महिला के 1.80 लाख रुपये ले जाने का मामला आया है। महिला की शिकायत पर अमानत में खयानत का केस दर्ज कर लिया है। सीसीटीवी में आरोपी नजर आ रहा है। उसकी पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।