रात में घूम रहे तीन युवकों को रोका तो कर दी वारदात, घेरकर पुलिस कर्मचारियों को पीटा और पथराव भी किया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बवानीखेड़ा के जमालपुर टी-प्वाइंट पर देर रात करीब एक बजे बाइक पर घूम रहे तीन युवकों से राइडर ने पूछताछ की तो विवाद हुआ। गाली-गलौज से शुरू हुए विवाद के बाद युवकों के परिजन पहुंचे और पुलिस कर्मचारियों को घेरकर पीटा और पथराव किया। पुलिस पीसीआर के शीशे तोड़ डाले। बाद में घायल पुलिस कर्मियों को इमरजेंसी लाया गया। पुलिस ने शिकायत पर छह नामजद और 10-12 अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया है। इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार भी कर लिया गया है।
मामला रात करीब एक बजे का है। बवानीखेड़ा थाना के राइडर सिपाही प्रदीप और होमगार्ड का जवान रात्रि गश्त पर थे। रात को युवकों को बाइक पर देखा तो सिपाही प्रदीप ने उनसे पूछताछ की। इसी दौरान विवाद हो गया और गाली-गलौच हुई। युवकों ने फोन कर अपने परिजनों को बुला लिया। धक्का-मुक्की हुई तो सिपाही प्रदीप की वर्दी फट गई। जिसके बाद सिपाही प्रदीप ने थाने में सूचना दी।
जहां पुलिस पीसीआर से एएसआई सुरेश, हवलदार सुरेंद्र वहां पहुंचे। लोगों को समझाने लगे तो लोगों ने उन्हें घेर लिया और मारपीट शुरू की। गली में बिछाए जाने वाले ब्लॉक फेंके गए। जिससे गाड़ी के शीशे पूरी तरह टूट गए। बाद में सभी आरोपी वहां से भाग गए। घायल पुलिस कर्मचारियों को इमरजेंसी लाया गया। पुलिस ने मामले में छह नामजद और 10-12 अन्य के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने को लेकर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शादी का मना रहे थे जश्र
पुलिस ने मामले में ग्रामीण विष्णु और उसके परिवार के सदस्यों व अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया है। बताया जाता है कि विष्णु के लड़के की शादी थी और देर रात तक जश्र मनाया जा रहा था। जहां कार्यक्रम था, वहां से करीब एक किलोमीटर दूरी पर यह झगड़ा हुआ। पुलिस कर्मियों की माने तो युवक संभवत: शराब आदि खरीदने के लिए घूम रहे थे और संदिग्ध लगने पर पूछताछ की।
राइडर पर तैनात सिपाही प्रदीप रात्रि गश्त पर था। उसे तीन युवक बाइक पर रात एक बजे संदिग्ध हालत में घूमते नजर आए। पूछताछ की तो झगड़ा किया। आरोपी ने धक्का-मुक्की कर वर्दी फाड़ दी। सिपाही प्रदीप की सूचना पर एएसआई सुरेश कुमार, हवलदार सुरेंद्र आदि गए तो वहां काफी संख्या में लोग मौजूद थे।
उन्होंने सभी पुलिस कर्मचारियों पर पत्थर बरसाने शुरू कर दिए। हमले में एएसआई सुरेश, वहलदार सुरेंद्र, सिपाही प्रदीप को चोट आई है। जिन्हें अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। मामले में ग्रामीण विष्णु, उसके तीन लड़कों रमन, सोनू, बिट्टू, महिला सुशीला, विष्णु के साढू धर्मबीर व 10-12 अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया है। मामले की जांच की जा रही है। रवींद्र कुमार, एसआई बवानीखेड़ा थाना