{"_id":"60fb18c98ebc3e5883721ea8","slug":"attack-on-elderly-couple-doing-sowing-bhiwani-news-hsr606916594","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत में बिजाई कर रहे बुजुर्ग दंपति पर हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेत में बिजाई कर रहे बुजुर्ग दंपति पर हमला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भिवानी। सदर पुलिस थाना के तहत आने वाले एक गांव में खेत में बिजाई कर रहे एक बुजुर्ग दंपती पर परिवार के ही एक व्यक्ति ने हमला कर दिया। इस दौरान बुजुर्ग की कुल्हाड़ी से उंगली काट दी वहीं बुजुर्ग महिला के कपड़े फाड़ डाले और ट्रैक्टर से भी टक्कर मारी। गंभीर हालत में घायलों को नागरिक अस्पताल लाया गया। मामले की जानकारी सदर पुलिस को दी। पुलिस ने इस संबंध में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है।
सदर पुलिस को दी शिकायत में 62 वर्षीय बुजुर्ग ने बताया कि 21 जुलाई की शाम साढ़े छह बजे वह अपनी पत्नी के साथ ट्रैक्टर लेकर खेत में बिजाई कर रहा था। इसी दौरान रिश्ते में उसका भतीजा लगने वाला व्यक्ति ट्रैक्टर लेकर वहां पहुंचा और उसकी पत्नी पर हमला कर दिया। आरोपी ने उसकी पत्नी के कपड़े फाड़ डाले और जेली से उस पर हमला कर दिया। बीच-बचाव के लिए वह पहुंचा तो कुल्हाड़ी से उस पर वार कर दिया। इसी दौरान कुल्हाड़ी से उसकी एक उंगली कटकर अलग हो गई। आरोपी ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी और फिर वहां से फरार हो गया। उन्हें इलाज के लिए नागरिक अस्पताल लाया गया।
सदर पुलिस ने बुजुर्ग के बयान दर्ज कर इस संबंध में आरोपी युवक के खिलाफ मारपीट व बुजुर्ग महिला के साथ छेड़छाड़ सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।